अब ‘अपनी’ भाषा में करें व्हाट्सएप का प्रयोग!
Tuesday - March 12, 2019 2:09 pm ,
Category : WTN HINDI
व्हाट्सएप में अब मिलेगा 10 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट
हिन्दी और मराठी समेत 10 भारतीय भाषाओं में व्हाट्सएप की सुविधा
MAR 12 (WTN) – यदि हम आपसे कहें कि आप अब व्हाट्सएप अपनी भाषा में प्रयोग कर सकते हैं तो पढ़कर आपको आश्चर्य हुआ होगा कि आखिर कैसे? दरअसल भारत में करोड़ों की तादात में व्हाट्सएप यूजर्स को देखते हुए कम्पनी ने इसे 10 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया है यानि कि व्हाट्सएप से अब इन 10 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब आप व्हाट्सएप का प्रयोग हिन्दी, बांग्ला, पंजाबी, कन्नड़, मराठी, तमिल, उर्दू, गुजराती, तेलुगू और मलयालम जैसी 10 भाषाओं में कर सकते हैं। चलिये आपको बताते हैं कि आप इन भाषाओं में व्हाट्सएप का किस तरह से प्रयोग कर सकते हैं।

अपनी भाषा में व्हाट्सएप का प्रयोग करने के लिए एंड्रायड यूजर्स को सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करें। व्हाट्सएप ओपन करने के बाद मेन्यू बटन पर जाएं जहां पर आपको सेटिंग का एक ऑप्शन मिलेगा। सेटिंग में जाने के बाद आपको चैट ऑप्शन में एप लैंग्वेज का एक विकल्प दिखाई देगा जैसे ही आप इसे ओपन करते हैं आपके सामने दस भाषाओं के विकल्प आते हैं और ये भाषाएं हैं हिन्दी, बांग्ला, पंजाबी, कन्नड़, मराठी, तमिल, उर्दू, गुजराती, तेलुगू और मलयालम।

वहीं आईफोन यूजर्स को अपनी भाषा चुनने के लिए सबसे पहले एप की सेटिंग में जाना होगा। एप की सेटिंग में जाने के बाद वहां पर यूजर्स को जनरल का ऑप्शन मिलेगा जिसके बाद लैंग्वेज और रिजन के विकल्प को चुनना होगा। यह सब करने के बाद यूजर्स को आईफोन की भाषा का चयन करना होगा। यह सब करने के बाद अब आप अपनी चुनी हुई भाषा में टाइप करके मैसेज भेज सकते हैं।