स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने शुरू की ‘डोर स्टेप’ बैंकिंग सुविधा
Wednesday - March 13, 2019 10:32 am ,
Category : WTN HINDI
बुजुर्ग और दिव्यांग ग्राहकों की सुविधा के लिए एसबीआई की नई 'पहल'
MAR 13 (WTN) – भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने पात्र ग्राहकों के लिए घर बैठे बैंकिंग सेवा का लाभ लेने की सुविधा शुरू की है। इस सेवा के तहत ग्राहकों को कैश और चेक पिकअप के साथ-साथ डिलीवरी की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही एसबीआई ग्राहकों को चेकबुक स्लिप, लाइफ सर्टिफिकेट और फॉर्म 15एच पिकअप की सुविधा भी घर बैठे मुहैया कराएगी। लेकिन एसबीआई की यह सुविधा निशुल्क नहीं है और इसके लिए पात्र ग्राहकों को बाकयादा फीस चुकाना पड़ेगी।

जानकारी के मुताबिक, एसबीआई की यह सुविधा सभी शाखाओं पर उपलब्ध नहीं है बल्कि उसकी कुछ खास शाखाओं में ही यह सुविधा मिलेगी और इस सेवा का लाभ लेने के लिए भी कुछ नियम और शर्ते हैं। एसबीआई की किन किन शाखाओं पर यह सुविधा उपलब्ध है, उसके लिए आप https://bank.sbi/ पर जाकर उन शाखाओं की लिस्ट को देख सकते हैं।

लेकिन एसबीआई की यह सुविधा सिर्फ़ पात्र ग्राहकों को ही मिलेगी, जिसके अनुसार जिनकी उम्र 70 साल से ज्यादा हो गई हो या फ़िर जो दिव्यांग या दृष्टिबाधित हों। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से मिली जानकारी के अनुसार जिन ग्राहकों की KYC पूरी है उन्हीं को ये सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं जिन ग्राहकों का मोबाइल नम्बर बैंक में रजिस्टर्ड होगा और उनका घर होम ब्रांच से पांच किलोमीटर के दायरे में होगा उन्हीं को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की डोर स्टेप बैंकिंग की सेवा संयुक्त खाता धारकों, नाबालिगों के अकाउंट और नॉन पर्सनल अकाउंट पर नहीं मिलेगी। एसबीआई की इस सुविधा के लिए पात्र ग्राहकों को बाकायदा फीस देना पड़ेगी। नियमों के अनुसार यदि फाइनेंशियल ट्रांसैक्शन है तो 100 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन फीस देना होगी, वहीं यदि नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन है उसके लिए 60 रुपए फीस चुकानी पड़ेगी।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के पात्र ग्राहकों को अपनी होम ब्रांच में जाकर इस सुविधा के लिए रजिस्टर कराना होगा। वहीं दिव्यांग ग्राहकों को इसके लिए मेडिकल सर्टिफिकेट भी देना होगा। कहा जा रहा है कि एसबीआई की इस सुविधा से बुजुर्ग और दिव्यांग ग्राहकों को काफी आसानी होगी क्योंकि एक तो इन लोगों को बैंक में आने-जाने में परेशानी होती है और साथ ही बैंक में भीड़ होने के कारण इन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है ऐसे में एसबीआई की इस सेवा से बुजुर्ग और दिव्यांग ग्राहकों को काफ़ी राहत मिलेगी।