टेम्पोरल बोन डिसेक्शन कार्यशाला सम्पन्न
Wednesday - March 13, 2019 2:12 pm ,
Category : WTN HINDI
टेम्पोरल बोन डिसेक्शन कार्यशाला में प्रतिभागियों समेत कई विशेषज्ञों ने की शिरकत
MAR 13 (WTN) – पीपुल्स कॉलेज ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर, पीपुल्स यूनिवर्सिटी के ईएनटी विभाग द्वारा आयोजित प्रथम हैंड्स- ऑन 3 डी प्रिंटेड टेम्पोरल बोन डिसेक्शन कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को सिखाया गया कि कैसे महत्वपूर्ण संरचनाओं को नुकसान पहुंचाए बिना सर्जरी करने के लिए टेम्पोरल बोन को ड्रिल किया जा सकता है। साथ ही इस कार्यशाला में मास्टोइडेक्टॉमी के अलावा प्रतिभागियों को चेहरे की तंत्रिका, मध्य कान और आंतरिक कान को बहुत ही सरल और संगठित तरीके से जटिलता को हल करने के बारे में जागरूक किया गया।

प्रतिभागियों को कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के लिए पोस्टीरियर टिम्पोनोटॉमी के लिए भी प्रशिक्षित किया गया और डमी कोक्लियर इम्प्लांट भी प्रतिभागियों के सामने रखे गए। प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ शालिनी जड़िआ (ईएनटी विभाग, पीसीएमएस एंड आरसी) के अनुसार, यह 3 डी प्रिंटेड टेम्पोरल बोन डिसेक्शन पर आधारित मध्य भारत में आयोजित पहली राष्ट्रीय कार्यशाला थी जिसमें सम्पूर्ण भारत के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया।

राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संकाय विशेषज्ञ डॉ एस.एन. लुलय, डॉ प्रशांत नाइक, डॉ एस. दुबे (एओआई अध्यक्ष), डॉ स्मिता सोनी एचओडी (ईएनटी, जीएमसी भोपाल) ने कार्यशाला में शिरकत की। कार्यशाला में कई प्रसिद्ध ईएनटी सर्जन जैसे डॉ आर.एस. पगारे, डॉ एन.डी. गर्गव, डॉ एल नामदेव, डॉ अमित गांगुली, डॉ अनिल जैन (एचओडी, ईएनटी, चिरायु मेडिकल कॉलेज), डॉ कीर्ति (वाईके गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल), डॉ नितिन श्रीवास्तव, डॉ कुलश्रेष्ठ एवं विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे। पीपुल्स विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजेश कपूर, पीपुल्स हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर ए.एन. म्हस्के, डॉ आर.सी. अग्रवाल ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस कार्यशाला की सभी ने बहुत सराहना की तथा आगे भी कौशल विकास हेतु इसी तरह के आयोजन करने का आग्रह किया। डॉ ए.एन. म्हस्के (मेडिकल डायरेक्टर, पीपुल्स हॉस्पिटल) के मार्गदर्शन में कार्यशाला का सफल संचालन डॉ शालिनी जड़िआ (प्रोफेसर एवं एचओडी ईएनटी) डॉ सआदत कुरैशी, डॉ संदीप शर्मा एवं टीम द्वारा किया गया।