यूट्यूब स्टोरीज के लिए एआर सेल्फी फिल्टर फ़ीचर लॉन्च
Wednesday - March 13, 2019 3:54 pm ,
Category : WTN HINDI
अपने यूजर्स के लिए गूगल की नई सौगात
सौगात: यूजर्स अब कई अन्य फिल्टर का उपयोग यूट्यूब स्टोरीज में कर सकेंगे
MAR 13 (WTN) – अपने यूजर्स को नये-नये फ़ीचर देने में विश्वास रखने वाली कम्पनी गूगल ने अब यूट्यूब स्टोरीज के लिए एक नया फ़ीचर एआर सेल्फी फिल्टर जारी किया है। गूगल ने इसकी पूरी जानकारी अपने हाल के ब्लॉग पोस्ट में दी है। गूगल कम्पनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यूजर्स अब एनिमेटेड मास्क, ग्लासेस, 3डी हैट और कई अन्य फिल्टर का प्रयोग यूट्यूब स्टोरीज में कर सकेंगे।

गूगल का दावा है कि इन फिल्टर्स का प्रयोग करने के लिए एक यूनिक टेक्नोलॉजी सेट का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें मशीन लर्निंग का इस्तेमाल कर गूगल ज्यादा रियलस्टिक फिल्टर क्रिएट करेगा और इनका इस्तेमाल नैचुरल लाइटिंग के साथ किया जा सकेगा। यदि गूगल के दावे पर विश्वास किया जाए तो फिल्टर अप्लाई करने पर तस्वीर की नैचुरल लाइट कायम रहेगी। वहीं इस सबके साथ ही यूजर्स रियलिस्टिक मेकअप का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

इस नये फ़ीचर की टेक्नोलॉजी की जानकारी देते हुए गूगल ने बताया कि मशीन लर्निंग की हेल्प से बेहतर प्रभाव के लिए अनुमानित 3डी सरफेस ज्योमेट्री का इस्तेमाल होगा, जिसके लिए बस एक सिंगल कैमरे की जरूरत होगी जो कि बिना डेप्थ सेंसर के भी काम करेगा। गूगल ने बताया कि यह नया फिल्टर फ़ीचर ARCore SDK के लेटेस्ट वर्जन पर उपलब्ध होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूट्यूब स्टोरी का फ़ीचर पहली बार साल 2017 में लॉन्च हुआ था। वैसे स्टोरी फ़ीचर या फिर 24 घंटे के लिए पोस्ट का फ़ीचर लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ये फीचर व्हाट्सएप, फेसबुक, स्नैपचैट और इंस्टाग्राम पर उपलब्ध है लेकिन इंस्टाग्राम पर ये फ़ीचर ज्यादा चर्चित है। पिछले साल इंस्टाग्राम ने जानकारी दी थी कि उसके प्लेटफॉर्म पर करीब 40 करोड़ एक्टिव यूजर्स रोजाना इस फ़ीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं।