जानिए प्रधानमंत्री आवास योजना में कितने रुपयों की सब्सिडी हासिल कर सकते हैं आप?
Friday - March 15, 2019 2:45 pm ,
Category : WTN HINDI
पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है प्रधानमंत्री आवास योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना: पात्र हितग्राही को 2.6 लाख रुपए तक की मिल सकती है छूट
MAR 15 (WTN) – यदि आप अपना नया घर खरीदने या बनाने जा रहे हैं तो उससे पहले आप यह लेख जरूर पढ़ लें क्योंकि यदि आपने इस लेख में दी गई बातों पर अमल किया तो आपको 2.6 लाख रुपए तक की छूट अपना नया घर खरीदने या बनाने पर मिल सकती है। जैसा कि आप जानते हैं कि सस्ते घरों को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना को 20 नवम्बर, 2016 को शुरू किया था और इसी योजना के तहत यदि आप पात्र हैं तो आपको नया घर खरीदने या बनाने पर 2.6 लाख रुपए तक की सब्सिडी मिल सकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख रुपए तक के लोन पर छूट मिलती है और इसमें सब्सिडी की रकम निश्चित है। जिसके तहत 12 लाख रुपए तक की कमाई वाले लोग 9 लाख रुपए तक के लोन पर 4 प्रतिशत सालाना ब्याज की सब्सिडी का फायदा ले सकते हैं।

वहीं सालाना 18 लाख रुपए की कमाई वाले लोग 12 लाख तक के लोन पर 3 प्रतिशत ब्याज की सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन इसके ऊपर लिए गए लोन पर आपको बैंक की दर पर ब्याज देना होगा। ये छूट आपको 20 साल तक के लिए गए लोन पर मिलेगी। मोदी सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2020 है।

लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें हैं, जैसे जिन लोगों के पास पहले से घर है वो इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इसके अलावा परिवार के किसी व्यक्ति को यदि सरकारी योजना के तहत आवास का लाभ मिला है तो वे भी इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको अपना आधार कार्ड देना होता है जिसके तहत आपको 2.6 लाख रुपए तक का लाभ मिलता है। इस योजना के तहत एमआईजी 1 कैटेगरी के लिए कारपेट एरिया की सीमा 160 वर्गमीटर है तो वहीं एमआईजी 2 के लिये यह सीमा 200 वर्ग मीटर है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के नियमों के अनुसार 12 लाख रुपए तक की आय वालों को 2.39 लाख रुपए की बचत होगी। तो वहीं 12 से 18 लाख रुपए के बीच आय वालों को 2.30 लाख रुपए की सब्सिडी मिलेगी। 6 लाख रुपए की आय वालों को इस योजना से 2.46 लाख रुपए की सब्सिडी मिलेगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना का लाभ घर की मरम्मत करवाने के लिए भी लिया जा सकता है। इस योजना के तहत किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक, हाउसिंग फाइनेंस कम्पनी या फ़िर सहकारी बैंक से लोन लेकर सब्सिडी का फायदा उठाया जा सकता है।