बिना डेबिट कार्ड के एसबीआई एटीएम से निकालिये रकम!
Friday - March 15, 2019 3:58 pm ,
Category : WTN HINDI
योनो ऐप के जरिये निकालिये बिना डेबिट कार्ड के एसबीआई के एटीएम से रकम
MAR 15 (WTN) – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास सर्विस शुरू की है। इस नई सर्विस YONO Cash (योनो कैश) का उपयोग करने पर ग्राहक को एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने के लिए डेबिट कार्ड के उपयोग की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में बिना कार्ड के रकम निकालने की सुविधा देना वाला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहला बैंक बन गया है।

इस सेवा का उपयोग करने के लिए आपके मोबाइल में एसबीआई का योनो ऐप होना जरूरी है। दरअसल योनो ऐप एसबीआई का डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म है जो 85 ई कॉमर्स कम्पनियों की एक साथ सेवा देता है। नवम्बर, 2017 में एसबीआई ने इसे लॉन्च किया था। इस साल फरवरी तक 1.8 करोड़ लोग Yono App को डाउनलोड कर चुके हैं और इसके क़रीब 70 लाख एक्टिव यूजर्स हैं।

बिना डेबिट कार्ड के एटीएम से कैश निकालने के लिए एसबीआई के ग्राहक को योनो ऐप पर कैश निकालने का विकल्प मिलेगा। उपभोक्ता को इस ऐप में कैश ट्रांजैक्शन के लिए 6 डिजिट का पिन सेट करना होगा। इस ट्रांजैक्शन के लिए यूजर्स को उसके मोबाइल पर एसएमएम के ज़रिए 6 डिजिट का रिफरेन्स नम्बर भी मिलेगा।

रिफरेन्स नम्बर मिलने के 30 मिनिट के अन्दर यूजर्स को एटीएम जाकर रकम निकालने पड़ेगी। एटीएम से बिना डेबिट कार्ड के पैसा निकालने के लिए ग्राहक को 6 डिजिट का पिन और 6 डिजिट का रिफरेन्स नम्बर डालना होगा। इस सेवा को देने वाले एटीएम का नाम योनो कैश प्वाइंट होगा।