अब जीमेल के जरिये कीजिए मनी ट्रांसफर!
Saturday - March 16, 2019 12:13 pm ,
Category : WTN HINDI
एंड्राएड यूजर्स के लिए जीमेल ने भारत में शुरू की पैसे भेजने की सुविधा
यूजर्स की सुविधा के लिए जीमेल ने गूगल पे के साथ लॉन्च की मनी ट्रांसफर की सर्विस
MAR 16 (WTN) – एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे भेजने के लिए आज के समय में कई तरीके मौजूद हैं, कोई नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करता है तो कोई पेटीएम और फोन पे जैसे पेमेंट गेटवे का तो कोई भीम ऐप के जरिये पैसा भेजता है। लेकिन यदि हम आपस कहें कि आप गूगल के जीमेल के जरिये भी पैसा एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में भेज सकते हैं तो यह पढ़कर आपको आश्चर्य हुआ होगा, पर यह सच है।

पूरी दुनिया में यूजर्स के लिए नई-नई सुविधाएं देने वाले गूगल ने अब जीमेल के जरिये एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे भेजने की सर्विस गूगल पे के साथ शुरू की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीमेल से पैसे भेजने की यह सुविधा दूसरे देशों में पहले से ही मौजूद है लेकिन इसे पहली बार भारतीय यूजर्स के लिए शुरू किया गया है।

जीमेल के जरिये पैसे भेजने वाली सुविधा का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं। सबसे पहले तो जो पैसा भेजना चाहते हैं उनकी उम्र 18 साल से ज्यादा होना चाहिए और रूपये भेजने वाले का जीमेल पर अकाउंट होना चाहिए। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीमेल की इस सुविधा का लाभ अभी सभी लोग नहीं उठा सकते हैं।

गूगल के एक नये फ़ीचर के जरिये यूजर्स जीमेल से पैसा एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में भेज सकते हैं और यह पैसे गूगल के जीमेल अटैचमेंट से भेजे जाएंगे। गूगल ने इस सर्विस को अभी भारत में सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए शुरू किया है। फिलहाल जीमेल से पैसा भेजने की यह सुविधा iOS यानी आईफोन यूजर्स के लिए नहीं है। पर कहा जा रहा है कि जल्द ही इसे आईओएस प्लेटफॉर्म पर भी शुरू किया जाएगा। हालांकि जीमेल से पैसे भेजने की यह सुविधा अभी तक सिर्फ डेस्कटॉप ब्राउजर पर ही उपलब्ध थी।

लेकिन जीमेल से पैसा भेजने के लिए एक शर्त यह है कि एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे भेजने की प्रक्रिया तभी पूरी हो सकती है जब पैसे भेजने वाले के पास जीमेल अकाउंट और पैसे प्राप्त करने वाले व्यक्ति के पास ई-मेल अकाउंट हो। यानि कि यह जरूरी नहीं है कि पैसे रिसीव करने वाले व्यक्ति के पास जीमेल अकाउंट हो, उसके पास बस एक ई-मेल अकाउंट होना चाहिए।

जीमेल के जरिये पैसे भेजने के लिए जैसे ही आप जीमेल के कंपोज मेल पर जाएंगे तो वहां पर आपके सामने एक मेल बॉक्स ओपन होगा। इस मेल बॉक्स में अटैचमेंट वाले टूलबार में डॉलर का एक आइकन दिखाई देगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह विकल्प तभी सामने आएगा जब यह आपके जीमेल पर ऑफर किया गया होगा। जैसे ही आप डॉलर आइकन पर क्लिक करेंगे, आपके सामने गूगल पे का बॉक्स खुलेगा। गूगल पे का बॉक्स खुलने के बाद यूजर्स गूगल वॉलेट से पैसे आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे।

जीमेल की सहायता से गूगल पे के जरिये यूजर्स पूरी दुनिया में कहीं भी पैसा भेज सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह जरूरी नहीं है कि जिसे आप पैसा भेज रहे हैं उसके पास जीमेल का ऐप इंस्टॉल हो। इस तरह से भेजा गया पैसा जीमेल एंड्रॉएड ऐप और वेब दोनों प्लेटफॉर्म से प्राप्त किया जा सकता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीमेल से पैसा भेजने के लिए आपको डेबिट या क्रेडिट का इस्तेमाल करना होगा।