लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मध्य प्रदेश की कई सीटों पर बनाया ‘पैनल’
Saturday - March 16, 2019 2:31 pm ,
Category : WTN HINDI
भाजपा आज जारी कर सकती है मध्य प्रदेश की पहली सूची
मध्य प्रदेश: लोकसभा चुनाव में भाजपा पर 2014 का प्रदर्शन दोहराने का दबाव
MAR 16 (WTN) – लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी की नजरें इस तरफ हैं कि सत्ताधारी भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची कब जारी करती है। बात करें मध्य प्रदेश की, तो हाल ही में विधानसभा चुनाव में हार के बाद बैकफुट पर चल रही भाजपा के लिए पिछले लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को दोहराना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 29 में से 27 सीटों पर जीत हासिल की थी।
यदि इस बार के लोकसभा चुनाव की बात करें, तो राज्य की सभी 29 सीटों पर भाजपा ने जीत का लक्ष्य तय किया है और इसके लिए केन्द्रीय स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है। यदि भाजपा के प्रत्याशियों के चयन की बात करें, तो सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर सीटों पर पैनल बनाया गया है और जल्द ही हर सीट पर नाम फइनल करने के बाद सूची जारी कर दी जाएगी।
वैसे कहा जा रहा है कि भाजपा इस बार के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के सहारे एक बार फिर से जीत हासिल करने की कोशिश करेगी, लेकिन मोदी लहर के साथ-साथ प्रत्याशी चयन पर भी भाजपा ने काफी ध्यान दिया है। मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर कई नाम सामने आ रहे हैं जिन्हें भाजपा टिकट दे सकती है। आइये नजर डालते हैं क्षेत्रानुसार भाजपा के सम्भावित प्रत्याशियों पर
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र
ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र में लोकसभा की 4 सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन चार में से 3 सीटों, मुरैना, ग्वालियर और भिण्ड में जीत दर्ज की थी, तो कांग्रेस को गुना सीट पर जीत नसीब हो सकी थी। इस बार भाजपा के सम्भावित प्रत्याशियों की बात करें, तो, मुरैना सीट से नरेन्द्र सिंह तोमर और अनूप मिश्रा, भिण्ड(एससी) से भागीरथ प्रसाद, अशोक अर्गल और लाल सिंह आर्य, ग्वालियर से नरेन्द्र सिंह तोमर, माया सिंह और जयभान सिंह पवैया, गुना से जयभान सिंह पवैया, प्रभात झा और हरि सिंह यादव सम्भावित प्रत्याशी हैं।
बुन्देलखण्ड क्षेत्र
मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में लोकसभा की 4 सीटें सागर, दमोह, टीकमगढ़ और खजुरारो आती हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने क्षेत्र की चारों सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार इन सीटों पर भाजपा के सम्भावित प्रत्याशी इस तरह से हैं; सागर से लक्ष्मीनारायण यादव, जयंत मलैया, मुकेश जैन और लता वानखेड़े, टीकमगढ़(एससी) से वीरेन्द्र खटीक, दमोह से प्रहलाद पटेल और अभिषेक भार्गव, खजुराहो से ललिता यादव और कुसुम सिंह मेहदेले।
विंध्य क्षेत्र
मध्य प्रदेश की विंध्य क्षेत्र में लोकसभा की 3 सीटें सतना, रीवा और सीधी आती हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इस क्षेत्र की तीनों सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार इन सीटों पर भाजपा के सम्भावित प्रत्याशी हैं; सतना से गणेश सिंह, रीवा से जर्नादन मिश्रा और गौरव तिवारी, सीधी से गोविंद मिश्रा और रीति पाठक
महाकौशल
महाकौशल क्षेत्र में लोकसभा की 5 सीटें आती हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने क्षेत्र की 5 में से 4 सीटों शहडोल, जबलपुर, मण्डला और बालाघाट पर जीत हासिल की थी। वहीं छिन्दवाड़ा सीट पर कमलनाथ को जीत नसीब हुई थी। इस बार इन सीटों पर भाजपा के सम्भावित प्रत्याशी हैं; शहडोल(एसटी) से ज्ञान सिंह और रामलाल रौतेल, जबलपुर से राकेश सिंह, मण्डला(एसटी) से फग्गन सिंह कुलस्ते, सम्पत्तिया उईके और ओमप्रकाश धुर्वे, बालाघाट से मौसम बिषेन, नीता पटेरिया, लता ऐलकर, छिन्दवाड़ा से शिवराज सिंह चौहान और चौधरी चंद्रभान सिंह।
मध्य क्षेत्र
मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र में लोकसभा की 4 सीटें होशंगाबाद, विदिशा, भोपाल और बैतूल आती हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन चारों सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार इन सीटों पर सम्भावित प्रत्याशी हैं; होशंगाबाद से राव उदय प्रताप सिंह और प्रहलाद पटेल, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह, भोपाल से आलोक संजर और आलोक शर्मा, बैतूल(एसटी) से गंगा बाई उईके और डीडी ऊईके
मालवा
सीटों के हिसाब से मध्य प्रदेश के सबसे बड़े क्षेत्र मालवा में लोकसभा की 7 सीटें राजगढ़, देवास, उज्जैन, मन्दसौर, रतलाम-झाबुआ, धार और इन्दौर आती हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मालवा की सभी सातों सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार इन सीटों पर सम्भावित प्रत्याशी हैं; राजगढ़ से रघुनंदन शर्मा और रोडमल नागर, देवास(एससी) से सुरेन्द्र वर्मा और रेखा रत्नाकर, उज्जैन(एससी) से चिंतामणि मालवीय, सत्यनारायण जटिया और प्रेमचंद गुडुडू, मन्दसौर से सुधीर गुप्ता और वंशीलाल गुर्जर, रतलाम-झाबुआ(एसटी) से निर्मला भूरिया,धार(एसटी) से मुकाम सिंह, सावित्री ठाकुर और छतरसिंह दरबार, इन्दौर से सुमित्रा महाजन और कैलाश विजयवर्गीय।
निमाड़
सीटों के लिहाज से मध्य प्रदेश के सबसे छोटे क्षेत्र निमाड़ में लोकसभा की सिर्फ दो ही सीटें खरगोन और खण्डवा हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन दोनों ही सीटों पर जीत हासिल की थी। इन बार इन सीटों पर सम्भावित प्रत्याशी हैं; खरगोन(एसटी) से सुभाष पटेल और अंतर सिंह आर्य, खण्डवा से नन्दकुमार सिंह चौहान और अर्चना चिटनिस।