अब एफडी का पैसा निकालिये एटीएम से!
Tuesday - March 19, 2019 9:50 am ,
Category : WTN HINDI
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की नई सुविधा से आसान हुआ एफडी से रकम निकालना
जरूरत पड़ने पर कभी भी निकालिये अपनी एफडी से रकम
MAR 19 (WTN) – बैंक में एफडी के बारे में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन यदि हम आपसे कहें कि आप बैंक में की गई एफडी का पैसा एटीएम से भी निकाल सकते हैं तो आपको आश्चर्य हुआ होगा। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब ऐसी सुविधा दे रहा है देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई। भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों के लिए मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट (MOD) नाम से नई तरह की FD की सुविधा दे रहा है, जिसके कई लाभ हैं।

वैसे तो बैंक में एफडी कराना सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर एफडी से रकम निकालने के लिए आपको बैंक जाना पड़ता है, जिसके कारण आपका समय बर्बाद होता है, और कई बार बैंक बन्द होने के कारण आप अपनी एफडी से पैसा नहीं निकाल पाते हैं। लेकिन ग्राहकों की इस समस्या का समाधान करते हुए एसबीआई मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट (MOD) नाम से FD की सुविधा लाया है।

इस एफडी में आप अपनी ज़रूरत के समय 1000 रुपये के मल्टीपल्स में पैसे निकाल सकते हैं और वो भी एटीएम के जरिये। एसबीआई के नियमों के अनुसार, एमओडी कराने वाले ग्राहक के लिए इससे लिंक्ड सेविंग्स अकाउंट में एक मिनिमम मंथली एवरेज बैलेंस रखना ज़रूरी है। दरअसल एमओडी एक तरह का टर्म डिपॉजिट होता है, लेकिन इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह ग्राहक के सेविंग्स या करंट अकाउंट से लिंक्ड होता है। इस डिपॉजिट में अन्य डिपॉजिट की तरह नामांकन की भी सुविधा उपलब्ध है।

एमओडी से ग्राहक को सबसे बड़ा लाभ यह है कि अगर वो अपने लिंक्ड अकाउंट से पैसा निकालना चाहता है और उतना पैसा अकाउंट में मौजूद नहीं है, तो पैसे एमओडी से निकाले जा सकते हैं। एसबीआई से मिली जानकारी के मुताबिक़, एमओडी पर भी उतना ही ब्याज मिलता है जो कि एसबीआई में एक सामान्य एफडी पर मिलता है, वहीं विदड्रॉल के बाद MOD में बचे अमाउंट पर भी ब्याज मिलता रहता है।

एसबीआई में एमओडी खोलने के लिए मिनिमम डिपॉजिट लिमिट 10,000 रुपये है। बाद में इसमें 1000 रुपये के मल्टीपल्स में और भी पैसा जमा किया जा सकता है। एमओडी में अधिकतम अमाउंट की कोई सीमा नहीं है। एमओडी अकाउंट को एक साल से लेकर पांच साल के लिए खुलवाया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें प्रीमैच्योर विदड्रॉल की भी सुविधा है, पर इसमें TDS (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) चुकाना होता है।