BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

Neta ऐप से जानिये अपने जनप्रतिनिधियों को विस्तार से

Wednesday - March 20, 2019 10:38 am , Category : WTN HINDI
एक ऐप से जानिए सांसदों और विधायकों के कामों का विवरण
एक ऐप से जानिए सांसदों और विधायकों के कामों का विवरण

लोकसभा चुनाव से पहले जानिए प्रत्याशियों का ‘रिपोर्ट कार्ड’

MAR 20 (WTN) – विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी जारी है। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 23 मई को होगा। आमतौर पर चुनाव में मतदान से पहले मतदाता यह जानना चाहता है कि उसके संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा प्रत्याशी कैसा है, यानि कि उसका रिपोर्ट कार्ड कैसा है। लेकिन यदि हम आपसे कहें कि आप एक मोबाइल ऐप से यह पता कर सकते हैं कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी का रिपोर्ट कार्ड कैसा है तो आपको आश्चर्य होगा।
 
Neta यानि कि National Electoral Transformation (Neta) नाम के इस ऐप की सहायता से आप अपने जनप्रतिनिधियों यानि कि सांसदों और विधायकों का रिपोर्ट कार्ड यानि कि उनके कामों का आकलन आसानी से कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेता ऐप में आप प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री, और सांसद से लेकर विधायक तक के कामों का विवरण आसानी से देख सकते हैं। इतना ही नहीं, नेता ऐप में आप उनके बारे में अपने विचार भी लिख सकते हैं।
 
इस ऐप को आईटी एक्सपर्ट प्रथम मित्तल ने डिजाइन किया है। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफार्म के अलावा वेबपोर्टल पर भी 16 भाषाओं में उपलब्ध है। नेता ऐप के इस्तेमाल से आप अपने इलाके के सांसद और विधायक का ना सिर्फ़ रिपोर्ट कार्ड जान सकेंगे, बल्कि उसके काम की रेटिंग भी खुद कर सकेंगे। नेता ऐप को एक तरह से नेताओं का रिपोर्ट कार्ड बताने वाला ऐप भी कहा जा सकता है, जिसमें यूजर्स किसी भी नेता को टैग कर उनके बारे में अपने विचार कमेंट या फ़िर वीडियो के जरिये शेयर कर सकता है। इतना ही नहीं, इस ऐप में यूजर्स पोल भी कर सकते हैं।
 
Neta ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसमें आपको लोकेशन के लिए कहा जाएगा, यदि आप अपने शहर में हैं, तो अपनी लोकेशन सिलेक्ट कर सकते हैं, नहीं तो अपना पिनकोड या फ़िर निर्वाचन क्षेत्र का नाम डालकर वहां के जन प्रतिनिधियों और अन्य नेताओं के बारे में पता कर सकते हैं। यह ऐप कई तरीक़ों से जनप्रतिनधियों और नेताओं के काम के बारे में ऑनलाइन और ऑफ़लाइन तरीक़े से जानकारी जुटाता है। ऑनलाइन तरीक़े से यह मोबाइल, आईवीआर कॉल और एसएमएस के जरिये जानकारी पता करता है, तो आशा कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सहायता से यह स्थानीय लोगों की राय जानकर ऑफ़लाइन जानकारी भी जुटाता है।
 
इस ऐप में एक विकल्प आता है कि आप किस पार्टी को अगले चुनाव में वोट देने वाले हैं, लेकिन यदि आप इस सवाल का जवाब नहीं देना चाहते हैं, तो आप इसे स्किप कर सकते हैं। इस ऐप में आपके क्षेत्र के सांसद, विधायक और अन्य नेताओं की जानकारी होगी, जिनके काम के बारे में आप अपने विवेकानुसार रेटिंग दे सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेता ऐप अपने यूजर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ओटीपी और आधार नम्बर के जरिये आइडेंटिफाइ करता है, ताकि पता चल सके कि जो लोग नेताओं के बारे में रेटिंग दे रहे हैं वो फेक तो नहीं हैं।
 
साल 2018 में लॉन्च हुए इस ऐप के क़रीब दो करोड़ यूजर्स हैं, जिसमें से 70 लाख यूजर्स तो ग्रामीण इलाकों से हैं। इस ऐप को सबसे पहले फरवरी, 2018 में राजस्थान में अजमेर और अलवर लोकसभा उपचुनाव में प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया था, जिसके बाद कर्नाटक विधानसभा में इस ऐप का बेहतरीन तरीके से उपयोग किया गया। ऐप का दावा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 93 प्रतिशत विजयी प्रत्याशी नेता ऐप की श्रेष्ठ रेटिंग में शामिल थे।