BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

भारत के करोड़ों युवा यूजर्स को लुभाने इंस्टाग्राम की ‘नई रणनीति’

Friday - March 22, 2019 11:43 am , Category : WTN HINDI
अब इंस्टग्राम पर भी कीजिए शॉपिंग
अब इंस्टग्राम पर भी कीजिए शॉपिंग

शॉपिंग की दुनिया में इंस्टाग्राम का प्रवेश, फ्लिककार्ट और अमेजन जैसी कम्पनियों को मिलेगी ‘कड़ी टक्कर’
 

MAR 22 (WTN) – तस्वीरें साझा करने वाली लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम ने ई-कॉमर्स की दिशा में अपने कदम आगे बढ़ाए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कम्पनी ने अपने यूजर्स को इंस्टाग्राम पर ही कुछ चुनिंदा ब्रांड के उत्पादों को खरीदने की सुविधा देने की शुरुआत की है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि देश की बड़ी ई-कॉमर्स कम्पनियों को कड़ी टककर मिलने वाली है।

 

वैसे कम्पनी ने सीमित स्तर पर अमेरिका में इसकी शुरुआत प्रायोगिक तौर पर की है, जिसके तहत यूजर्स इंस्टाग्राम एप के बीटा संस्करण में प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि इंस्टाग्राम, फेसबुक की ही एक कम्पनी है, उसने अपने यूजर्स के लिए अपनी एक ऑनलाइन पोस्ट में लिखा है, “हम इंस्टाग्राम पर यूजर्स को उत्पाद खरीदने की सुविधा दे रहे हैं। यदि आपको कोई उत्पाद पसंद आता है, तो अब आप इंस्टाग्राम एप से बाहर गये बिना ही उसे खरीद सकते हैं।”

 

जानकारी के मुताबिक़, ई-कॉमर्स वेबसाइट के फायदे उठाने के लिए इंस्टाग्राम ने 'बाय बटन' (खरीददारी का बटन) जारी कर दिया है। वहीं कम्पनी ने अभी कुछ उत्पादों के नीचे 'चेकआउट' बटन दिया है। इंस्टाग्राम पर चेकआउट बटन दबाते ही यूजर्स को सम्बन्धित उत्पाद को उसके आकार और रंग के बारे में चुनने का विकल्प मिलेगा और यूजर्स इंस्टाग्राए ऐप से बाहर निकले बिना है प्रोडक्ट का भुगतान कर सकेंगे।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले यूजर्स को इंस्टाग्राम पर कोई उत्पाद पसंद आने पर, उसे खरीदने के लिये सम्बन्धित ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जाना होता था। वैसे इंस्टाग्राम पर प्रोडक्ट्स के विज्ञापन काफ़ी लम्बे समय से नज़र आ रहे हैं। इन विज्ञापनों पर क्लिक करने पर यूजर सीधे सम्बन्धित पेज पर पहुंच जाता है, जहां से यूजर्स अपने प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। 

 

जानकारों का मानना है कि इंस्टाग्राम के ई-कॉमर्स मार्केट में प्रवेश करने से पेटीएम, फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी पहले से स्थापित ई-कॉमर्स कम्पनियों को कड़ा मुक़ाबला मिल सकता है। भारत में धीरे-धीरे इंस्टाग्राम पर युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है, ऐसे में कहा जा रहा है कि इंस्टाग्राम अपने प्लेटफार्म का उपयोग प्रोडक्ट बेचने के लिए बेहतरीन तरीक़े से कर सकता है।

 

कहा जा रहा है कि भारत में इस समय 80 प्रतिशत ऑनलाइन मार्केट पर फ्लिपकार्ट, अमेजन और मिंत्रा जैसी ई-कॉमर्स कम्पनियों का नियंत्रण हैं। लेकिन इंस्टाग्राम पर शॉपिंग फ़ीचर आने से, इससे सम्बन्धित सभी ब्रांड्स की सेल में इज़ाफा होगा और साथ ही युवा यूजर्स तक छोटे ब्रांड्स भी अपनी पहुंच बना सकेंगे।