व्हाट्सएप का एक फ़ीचर जल्द ही फेसबुक मैसेंजर पर होने वाला है लॉन्च
Saturday - March 23, 2019 2:20 pm ,
Category : WTN HINDI
अब मैसेंजर में भी मिलेगा कोट एंड रिप्लाई का फ़ीचर
व्हाट्सएप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम के लिए क्रॉस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की तैयारी
MAR 23 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्ट फ़ोन है, तो आप व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर जैसे ऐप का इस्तेमाल जो ज़रूर ही करते होंगे। जैसा कि आप जानते हैं कि फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप दोनों एक ही कम्पनी फेसबुक के अधीन हैं, तो ऐसे में अब फेसबुक ने व्हाट्सएप के एक बड़े फ़ीचर को मैसेंजर में देने की तैयारी कर ली है, जो यूजर्स के लिए काफ़ी फायदे वाली होगी।

जानकारी के अनुसार, फेसबुक मैसेंजर के किसी भी कॉन्वर्सेशन में कोट एंड रिप्लाई का फ़ीचर जल्द ही यूजर्स को मिलेगा। यदि आप व्हाट्सएप का प्रयोग करते हैं, तो आप जानते ही होंगे कि यह फ़ीचर व्हाट्सएप में पहले से ही है। कोट एंड रिप्लाई फ़ीचर का मतलब यह है कि किसी एक मैसेज का रिप्लाई, उस मैसेज के नीचे ही कर सकते हैं उसे कोट करके।

वेंचर बीट की एक रिपोर्ट के अनुसार, मैसेंजर पर आने वाले इस फ़ीचर का उपयोग, किसी व्यक्तिगत मैसेंजर के मैसेज को होल्ड करके किया जा सकेगा, ठीक वैसे ही जैसा कि आप इस समय व्हाट्सएप में करते हैं। मैसेंजर में मैसेज को होल्ड करते ही यहां आपको रिप्लाई का ऑप्शन दिखाई देगा, और यहीं से आप ऑरिजनल मैसेज को कोड करके उसका रिप्लाई कर सकते हैं और ऑरिजनल मैसेज कोट में दिखेगा। हालांकि, कोट किये गये मैसेज के रिस्पॉन्स में कोई थ्रेड नहीं बनेगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सएप दोनों की पेरेंट कम्पनी फेसबुक है, तो ऐसे में व्हाट्सएप के कई फ़ीचर्स धीरे-धीरे मैसेंजर में आ रहे हैं। जिसके बाद कहा जा सकता है कि कम्पनी जल्द ही क्रॉस प्लेटफॉर्म मैसेजिंग का ऑप्शन भी दे सकती है।

कुछ समय पहले फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा था कि फेसबुक मैसेंजर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप को मर्ज करने का उनका प्लान है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मर्ज यानि कि तीनों को मिला कर क्रॉस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म तैयार करने की योजना पर काम किया जा रहा है, जिससे तीनों ऐप से किसी भी ऐप से किसी भी ऐप में मैसेज किया जा सकेंगे।