ऐसे करें वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक
Friday - March 29, 2019 12:01 pm ,
Category : WTN HINDI
यदि नहीं है वोटर लिस्ट में नाम, तो यह करें काम!
वोटर लिस्ट में नाम रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म 6 भरना है जरूरी
MAR 29 (WTN) – विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में होने जा रहे लोकसभा चुनाव पर पूरी दुनिया की निगाहें लगी हुई हैं। दुनियाभर की मीडिया में चर्चा है कि भारत में पहली बार बनी पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार, क्या एक बार फ़िर से सरकार बनाने में कामयाब होगी। बात करें भारत की, तो भारत में लोकसभा चुनाव में वोटिंग के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

जैसा कि आप जानते हैं कि भारत में भारतीय नागरिक को 18 वर्ष की उम्र से मत देने का अधिकार मिल जाता है। हर चुनाव से पहले, चुनाव आयोग की तरफ़ से एक वोटर स्लिप जारी की जाती है, जो वोटर लिस्ट में मतदाता के नाम के होने की पुष्टि करती है। चुनाव आयोग द्वारा जारी फ़ोटो आईडी प्रूफ के साथ इस स्लिप को वोटर कार्ड के तौर पर देखा जाता है।

पर यदि आपकी वोटर स्लिप गुम हो जाए, या फिर आपके पास वोटर लिस्ट ना हो तो भी आप अपना नाम वोटर लिस्ट में ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, या चुनाव आयोग द्वारा जारी हेल्पलाइन पर कॉल करके वोटर लिस्ट में अपना नाम खोज सकते हैं।

वोटर लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन पता करने के लिए सबसे पहले आपको नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल https://www.nvsp.in पर जाना होगा। यदि आपके पास ईपीआईसी नम्बर है, तो आपको सर्च बाय ईपीआईसी नम्बर पर क्लिक करना होगा, पर यदि आपके पास ईपीआईसी नम्बर नहीं है, तो आपको सर्च बाय डीटेल्स पर क्लिक करना होगा।

पर यदि सर्च विकल्प पर में भी आपको आपकी जानकारी नज़र नहीं आ रही हैं, तो इसका मतलब है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, और वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। वोटर लिस्ट में रजिस्ट्रेशन के लिए आपको फॉर्म 6 भरना होगा, और इसे भरकर इलेक्ट्रोल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के पास जमा कराना होगा। इस प्रक्रिया के बाद ही आपका नाम वोटर के तौर पर वोटर लिस्ट में दर्ज किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप फॉर्म 6 को ऑन लाइन भी भर सकते हैं।

फॉर्म 6 ऑनलाइन भरने के लिए आपको www.eci.nic.in पर या चीफ इलेक्ट्रोल ऑफिसर की वेबसाइट पर जाना होगा, और यहां पर आपको ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां पर आप साइन अप करने के बाद यूजरनेम और पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं।

फॉर्म 6 को ऑन लाइन भरने के लिए आपको अपनी एक कलर पासपोर्ट साइज फ़ोटो को अपलोड करना होगा, साथ ही उम्र और पते की पुष्टि के लिए भी आपको सम्बन्धित डाक्यूमेन्ट्स को अपलोड करना होगा। लेकिन यदि आप यह सब ऑन लाइन अपलोड नहीं कर पा रहे हैं, तो आप अपने क्षेत्र के बीएलओ यानि कि बूथ लेवल ऑफिसर को सम्बन्धित डॉक्यूमेंट्स दे सकते हैं।

वोटर्स की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने वोटर हेल्पलाइन एप भी जारी किया है। यह ऐप ना केवल नागरिकों को वोटर लिस्ट में उनका नाम तलाशने में मदद करता है, बल्कि इस ऐप की सहायता से नागरिक फॉर्म 6 को सब्मिट कर सकते हैं, वोटर आईडी कार्ड स्टेटस के बारे में जानने के साथ-साथ शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।