BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

त्यौहार के इस मौसम में कोर्टयार्ड बाय मैरियट के बे-लीफ मल्टी क्यूसिन रेस्तराँ में चखें नवरात्रि पर्व के स्वाद

Thursday - April 4, 2019 11:26 pm , Category : WTN HINDI


भोपाल, 4 अप्रैल, 2019। नवरात्रों के शुभ अवसर पर शहर के होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में नवरात्र स्पेशल थाली का इंतजाम किया गया है।  बिना लहसुन और प्याज के तैयार की गई यह थाली नवरात्र के पहले दिन से पूरे नौ दिन तक होटल के फाइन डायनिंग रेस्टारेंट बे-लीफ में डिनर टाइम में शाम सात बजे से उपलब्ध रहेगी। खास बात यह कि इस थाली को बैलेंस्ड डाइट और शरीर की जरूरत के हिसाब से अलग किचन में तैयार किया जाएगा, जिससे व्रत रखने वालों को पूरी शु़द्धता व घर जैसा वातावरण मिल सके।

बैलेंस्ड डाइट पर फोकस

होटल के एग्जिक्यूटिव शेफ रवीश मिश्रा बताते हैं कि थाली का मैन्यू तैयार करते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि व्रत करने वालों को इसमें पूरे दिन की जरूरत के हिसाब से बैलेंस्ड डाइट मिल सके और वह भी बेहतरीन स्वाद के साथ। अमूमन कहा जाता है कि व्रत का खाना बेहद हैवी हो जाता है। यहां इस बात का भी हम ध्यान रख रहे हैं कि यह थाली खाने वाले को सुस्ती नहीं, एनर्जी दे और इसे खाने के बाद आप हैवी महसूस ना करें।



मैन्यू में खास

इस दौरान परोसे जाने वाली थाली में केवल फलाहारी चीजें शामिल होंगी। इनमें कददू टमाटर की सब्जी, आलू टमाटर की सब्जी, साबूदाना दही अरबी, सूरन की सब्जी, कच्चे केले से तैयार पोरियल, मधुरा पचड़ी, साबूदाना वड़ा, समा का पूलाव, कुट्टू व सिंघाड़े के आटे की पूरी, साबूदाना पापड़ आदि शामिल रहेंगे।

मीठे में समा की खीर, मखाने, सौंफ और अंबी का सीताफल, साबूदाना केसर खीर, सिंघाड़े का हलवा, मीठी लस्सी और दूधिया काजू शामिल रहेंगे।

तो क्यों न इस नवरात्र पर बच्चे, युवा, बुजुर्ग यानी पूरी फैमिली के साथ इस पवित्र भोजन का आनंद लिया जाए।- Window To News