जानिए कि अब किस मामले में भारत बना दुनिया में नम्बर वन?
Wednesday - April 10, 2019 2:56 pm ,
Category : WTN HINDI
भारत में यूट्यूब के मासिक सक्रिय उपयोक्ताओं की संख्या हुई 26.5 करोड़
यूट्यूब दर्शकों के मामले में भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा देश!
APR 10 (WTN) – अपना पसंदीदा वीडियो देखने के लिए आप यूट्यूब पर जरूर उसे सर्च करते होंगे और वहीं उसे देखते भी होंगे। धीरे-धीरे यूट्यूब भारत में इतना लोकप्रिय हो गया है कि जिसके बारे में कभी यूट्यूब कम्पनी ने भी नहीं सोचा होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जनवरी 2019 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में यूट्यूब के मासिक सक्रिय उपयोक्ताओं की संख्या 26.5 करोड़ हो गई है, जबकि पिछले साल यह संख्या 22.5 करोड़ थी।

भारत में अपने पसंद के वीडियो देखने के लिए लोगों की पहली पसंद अभी भी यूट्यूब ही है। भारत में यूट्यूब पर वीडियो देखने वाले क़रीब 85 प्रतिशत लोग इसे मोबाइल पर देखते हैं, जबकि पिछले साल यह प्रतिशत 73 था।

अमेरिकन वीडियो शेयरिंग साइट यूट्यूब फरवरी 2005 में अस्तित्व में आई थी। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए अगले ही हाल 2006 में गूगल ने इसे 1.65 बिलियन डॉलर में खरीद लिया था। भारत की बात करें तो यूट्यूब को भारत में कारोबार करते हुए 11 साल हो गये हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 26.5 करोड़ मासिक सक्रिय उपयोक्ताओं के साथ भारत यूट्यूब दर्शकों के मामले में अमेरिका को पछाड़ कर दुनिया का सबसे बड़ा देश बन गया है। भारत में मोबाइल क्रांति आने के बाद यूट्यूब पर वीडियो देखने वालों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई है।

यूट्यूब की लोकप्रियता का आलम यह है कि आज के समय में 1,200 भारतीय यूट्यूब चैनल्स ऐसे हैं जिनके सब्सक्राइबर्स की संख्या 10 लाख से ज्यादा है। जबकि पांच साल पहले यह संख्या मात्र दो थी।

भारत में यूट्यूब की लोकप्रियता में लगातार हो रही वृद्धि के कई कारण हैं, जिसमें से एक बहुत बड़ा कारण है भारत में मोबाइल डेटा का दुनिया में सबसे सस्ता होना। सितम्बर 2016 में रिलायंस जियो की लॉन्चिग के बाद से भारत में डेटा टैरिफ इतना सस्ता हो गया है कि भारत में करोड़ों लोगों के पास स्मार्टफोन है और वे उस पर यूट्यूब में वीडियो देख रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में यूट्यूब का 60 प्रतिशत उपयोग 6 सबसे बड़े मेट्रो शहरों के बाहर हो रहा है। वहीं यूट्यूब पर 95 प्रतिशत विडियो की खपत छोटे शहरों में और स्थानीय भाषाओं में रही है।

यूट्यूब से मिली जानकारी के मुताबिक़, भारतीय यूजर्स संगीत, टेक्नोलॉजी, सौंदर्य, स्वास्थ्य, फिटनेस, डांस और कुकिंग सम्बन्धित वीडियो यूट्यूब पर ज्यादा देखते हैं। वहीं यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने के मामले में भी भारतीय उपभोक्ता किसी से कम नहीं हैं।