तो इस तरह से बचें व्हाट्सएप में अनचाहे ग्रुप में ऐड होने से
Monday - April 15, 2019 11:08 am ,
Category : WTN HINDI
व्हाट्सएप में अब अनचाहे ग्रुप में ऐड होने से मिलेगी निजात
व्हाट्सएप ने यूजर्स को दी ग्रुप में ऐड होने या ना होने की स्वतंत्रता
APR 15 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्ट फ़ोन है तो आप व्हाट्सएप का उपयोग तो जरूर करते होंगे। व्हाट्सएप आजकल की व्यस्त ज़िन्दगी में सूचना और सम्वाद का एक जरूरी हिस्सा हो गया है। सूचना और सम्वाद के हर छोटे-बड़े काम के लिए आजकल व्हाट्सएप का उपयोग किया जाता है। लेकिन देखा गया है कि व्हाट्सएप में सबसे ज़्यादा कोई बात परेशान करती है तो वो है ग्रुप। देखा गया है कि छोटी-छोटी बातों के लिए लोग व्हाट्सएप पर ग्रुप बना लेते हैं और उसमें किसी को भी एड कर लेते हैं।
यदि कोई व्हाट्सएप ग्रुप आपके काम का है तो ठीक है, वरना ग्रुप में ऐड होने पर अनचाहे मैसेज से आप परेशान हो जाते हैं, साथ ही ग्रुप में ऐड होने पर आपका नम्बर अनजाने लोगों के पास भी चला जाता है। इस तरह के ग्रुप में ऐड होने पर परेशानी से बचने के लिए आपके पास एक ही विकल्प होता है और वो है ग्रुप से खुद को अलग कर लेना।
मगर आप जैसे ही ग्रुप से अलग होते हैं तो ग्रुप में नोटिफिकेशन दिखता है कि आपने ग्रुप को छोड़ दिया है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताते हैं जिससे कोई आपकी मर्जी के बिना आपको ग्रुप में ऐड नहीं कर पाएगा। व्हाट्सएप के इस नये फ़ीचर को एक्टिव करने के लिए सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सएप को अपडेट करना होगा।
व्हाट्सएप अपडेट करने के बाद सबसे पहले अपना व्हाट्सएप ओपन करने के बाद उसकी सेटिंग में जाएं। सेटिंग में आपको बहुत से विकल्प दिखाई देंगे। इसमें Account विकल्प का आपको चयन करना है। Account विकल्प को सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने Privacy, Security, Two-step-verification जैसे विकल्प दिखाई देंगे, जिसमें से आपको Privacy को सेलेक्ट करना है।
Privacy विकल्प को सेलेक्ट करने के बाद आप जैसे ही थोड़ा नीचे जाएंगे तो आपको Groups का विकल्प दिखाई देगा। Groups विकल्प में आपके सामने तीन ऑप्शन होंगे Everyone, My Contacts और Nobody। बॉय डिफॉल्ट Everyone ऑप्शन उसमें रहता है, इसका मतलब है कि आपको ग्रुप में कोई भी ऐड कर सकता है। लेकिन यदि आप इसके दूसरे विकल्प My Contact को सेलेक्ट करते हैं, तो आपको वहीं लोग ऐड कर सकते हैं जिनका नम्बर आपको मोबाइल फ़ोन मे सेव है।
वहीं तीसरे विकल्प Nobody का चयन आप करते हैं तो इसका चयन करने के बाद आपको ग्रुप में कोई भी ऐड नहीं कर पाएगा। Nobody विकल्प का चयन करने के बाद किसी भी Group में जोड़ने के लिए ग्रुप ऐडमिन आपको व्यक्तिगत तौर पर अनुरोध भेज सकता है। तो देखा आपने कि यदि आप ऊपर लिखे तरीकों को अपनाते हैं तो आप अनचाहे ग्रुप में ऐड होने से बच सकते हैं।