व्हाट्सएप पर अब आपकी मर्जी के बिना कोई नहीं ले सकेगा चैटिंग का स्क्रीन शॉट
Thursday - April 18, 2019 10:13 am ,
Category : WTN HINDI
व्हाट्सएप में आ रहा है जल्द नया फ़ीचर
अब व्हाट्सएप में स्क्रीन शॉट लेना नहीं होगा आसान
APR 18 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्ट फ़ोन है तो आप व्हाट्सएप का प्रयोग तो जरूर ही करते होंगे। जब आप व्हाट्सएप का प्रयोग करते हैं तो समय-समय पर आप व्हाट्सएप चैटिंग का स्क्रीन शॉट भी लेते रहते हैं। ऐसा आप इसलिए करते हैं कि कभी उस चैटिंग को सेव करके रखने के लिए तो कभी किसी को सेंड करने के लिए। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप के नये वर्जन में अब चैटिंग का स्क्रीन शॉट लेना आसान नहीं होगा।

जी हां व्हाट्सएप अपने अपकमिंग 2.19.106 बीटा वर्जन अपडेट में कई सारे नए फ़ीचर्स लाने की योजना बना रहा है। जानकारी के मुताबिक़, व्हाट्सएप का आनेवाला अपडेट बीटा वर्जन यूजर्स के लिए एक नया इंटरफेस लेकर आएगा जो व्हाट्सएप डूडल फ़ीचर के लिए होगा। इस नये वर्जन में एक नया अहम फ़ीचर आएगा जिसकी मदद से यूजर्स बिना परमिशन के चैट के स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएंगे।

WABetainfo से मिली जानकारी के मुताबिक़, स्क्रीनशॉट को ब्लॉक करने वाला फ़ीचर तभी यूजर्स को मिलेगा जब फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। यानि कि जब यूजर्स व्हाट्सएप में फिंगरप्रिंट लॉक को इनेबल करेंगे तो दूसरा यूजर्स उसकी चैट विंडो का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगा।

लेकिन वहीं यदि किसी और के साथ आप चैट कर रहे हैं और अगर उसने फिंगरप्रिंट लॉक को ऑफ कर रखा है, तो वो चैट का स्क्रीनशॉट ले सकता है। कहा जा रहा है कि व्हाट्सएप का यह नया फ़ीचर प्राइवेसी और सिक्योरिटी के बीच एक ट्रेडऑफ जैसा है।

व्हाट्सएप का यह नया फ़ीचर व्हाट्सएप के दूसरे प्राइवेसी फ़ीचर्स जैसे लास्ट सीन और ब्ल्यू टिक की तरह ही एक सिक्योरिटी फ़ीचर ही है। इस नये फ़ीचर की सबसे बड़ी खासियत यह रहेगी कि ज्यादातर यूजर्स फिंगरप्रिंट लॉक को ऑन करके रखेंगे जिससे वो अपने व्हॉट्सएप चैट को सिक्योर कर सकें और कोई उसका स्क्रीन शॉट न ले सके।