जानिए डाउनलोड और अपलोड स्पीड के मामले में किस स्थान पर हैं मोबाइल नेटवर्क कम्पनियां?
Tuesday - April 23, 2019 10:29 am ,
Category : WTN HINDI
मोबाइल कम्पनियों में डाउनलोड-अपलोड स्पीड में नम्बर वन की होड़
4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में जियो ने मारी टक्कर, अपलोड में वोडाफोन रही अव्वल
APR 23 (WTN) – स्मार्ट फोन के जमाने में मोबाइल नेटवर्क कम्पनियों की डाउनलोड और अपलोड स्पीड का काफ़ी महत्व है। जिस कम्पनी की डाउनलोड स्पीड जितना ज्यादा होती है, उसके यूजर्स की संख्या उतनी ही ज्यादा होती है। देश में मौजूद मोबाइल नेटवर्क कम्पनियों के बीच खासतौर से डाउनलोड स्पीड सबसे ज्यादा देने के मामले में प्रतिस्पर्धा मची रहती है। इसी प्रतिस्पर्धा के बीच, मार्च के महीने में देश में हाई-स्पीड 4जी डाउनलोड स्पीड उपलब्ध कराने के मामले में रिलायंस जियो सबसे आगे रही।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मार्च के महीने में जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 22.2 एमबीपीएस (मेगाबाइट पर सेकेंड) रही, जबकि फरवरी के महीने में उसकी स्पीड 20.9 एमबीपीएस थी। दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानि कि ट्राई के आंकड़ों के अनुसार अपलोड स्पीड के मामले में वोडाफोन एक बार फ़िर नम्बर वन बना है। वोडाफोन की अपलोड स्पीड 6.0 एमबीपीएस दर्ज की गई जो कि सबसे ज्यादा थी। वहीं फरवरी के महीने में भी उसकी अपलोड स्पीड 6.0 एमबीपीएस ही थी।

ट्राई से मिली जानकारी के मुताबिक़, भारती एयरटेल की 4जी डाउनलोड स्पीड फरवरी के महीने में 9.4 एमबीपीएस से गिरकर मार्च के महीने में 9.3 एमबीपीएस रही। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह लगातार दूसरा महीना है जब एयरटेल की 4जी डाउनलोड स्पीड कम हुई है।

बात करें वोडाफोन नेटवर्क की तो इसकी औसत 4जी डाउनलोड स्पीड मार्च के महीने में मामूली सुधर कर 7.0 एमबीपीएस हो गई है, जबकि फरवरी के महीने में यह 6.8 एमबीपीएस थी। वहीं आइडिया की 4जी डाउनलोड स्पीड फरवरी के महीने में 5.7 एमबीपीएस थी, तो यह मार्च के महीने में 5.6 एमबीपीएस रह गई।

इधर, आइडिया और एयरटेल नेटवर्क की औसतन 4जी अपलोड स्पीड में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मार्च के महीने में आइडिया की 4जी अपलोड स्पीड 5.5 एमबीपीएस और एयरटेल की 3.6 एमबीपीएस थी। वहीं मार्च के महीने में जियो की 4जी अपलोड स्पीड 4.6 एमबीपीएस दर्ज की गई, जबकि फरवरी के महीने में यह स्पीड 4.5 एमबीपीएस थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्राई द्वारा औसत स्पीड की गणना आंकड़ों के आधार पर की जाती है और यह आंकड़े वास्तविक समय के आधार पर ट्राई के माईस्पीड एप्लिकेशन की मदद से कलेक्ट किये जाते हैं। वैसे कम्पनी के रूप में वोडाफोन और आइडिया का विलय हो गया है और वे अब वोडाफोन-आइडिया कम्पनी के रूप में काम कर रही हैं, लेकिन ट्राई ने दोनों नेटवर्क की डाउनलोड और अपलोड स्पीड को अलग-अलग मेजर करके दिखाया है।