BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

अब ट्विटर से करें चुनाव सम्बन्धित भ्रामक जानकारी की शिकायत!

Thursday - April 25, 2019 3:54 pm , Category : WTN HINDI
ट्विटर ने लॉन्च किया चुनावों के मद्देनज़र ‘शिकायत’ का नया फ़ीचर
ट्विटर ने लॉन्च किया चुनावों के मद्देनज़र ‘शिकायत’ का नया फ़ीचर

सोशल मीडिया पर रहें सतर्क, ट्विटर पर चुनाव सम्बन्धित भ्रामक जानकारी मिलने पर तुरन्त करें शिकायत

APR 25 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान और प्रचार दोनों चल रहे हैं। बात करें प्रचार की, तो देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया के जरिये भ्रामक सामग्रियां लोगों तक पहुंच रही हैं जिनका सच से कोई वास्ता नहीं है। इस तरह की भ्रामक सामग्रियों वाले पोस्ट से लोगों को ग़लत जानकारियां हासिल हो रही हैं। इस सबके बीच, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म में एक नया फ़ीचर जोड़ दिया है जो कि चुनाव और उससे जुड़ी भ्रामक जानकारियों के शिकायतों से सम्बन्धित है।



जानकारी के मुताबिक़, अब ट्विटर के यूजर्स मतदान और चुनावों से जुड़ी भ्रामक सामग्रियों की शिकायत कर सकेंगे। कहा जा रहा है कि ट्विटर ने ग़लत जानकारियों को अपने प्लेटफॉर्म से दूर रखने के प्रयासों के मद्देनज़र यह कदम उठाया है। जैसा कि आप जानते हैं कि ट्विटर, व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फ़र्जी ख़बरों को काफ़ी प्रसारित और प्रचारित किया जाता है, जिसके कारण लोगों को ग़लत जानकारियां हासिल होती हैं।



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार ने इन सोशल मीडिया कम्पनियों को आगाह किया है कि चुनावों को प्रभावित करने के लिए इनके प्लेटफॉर्म्स का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए, और इस तरह के किसी भी दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो कि चुनावों को प्रभावित करे। अभी हाल ही में एक अध्ययन में दावा किया गया था कि पिछले 30 दिन में भारत में दो में से एक व्यक्ति को सोशल मीडिया के जरिये फ़र्जी ख़बर मिली थी।



भारत में हो रहे चुनावों के मद्देनज़र अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए ट्विटर ने यह नया फ़ीचर लॉन्च किया है। यह फ़ीचर पहले से मौजूद उस फ़ीचर के अतिरिक्त है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री की शिकायत कर सकता है। ट्विटर के इस फ़ीचर की शुरूआत आज से हो गई है। इस फ़ीचर की मदद से आप चुनाव सम्बन्धित किसी भी भ्रामक जानकारी के ख़िलाफ़ रिपोर्ट कर सकते हैं।



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मंच की शुरुआत ऐसे समय में हो रही है जब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं, तो वहीं 29 अप्रैल को यूरोपीय संसद का चुनाव होना है। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की वेबसाइट के अनुसार यह फ़ीचर दुनियाभर में होने वाले अलग-अलग चुनावों में बना रहेगा ताकि भ्रामक जानकारियों की शिकायत हो सके। तो अब आपको ट्विटर पर किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी मिलती है जो कि चुनाव से सम्बन्धित है, तो आप उसकी शिकायत इस फ़ीचर के जरिये कर सकते हैं।