BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

यदि करते हैं Windows7 का उपयोग, तो यह ख़बर है आपके काम की!

Friday - April 26, 2019 10:47 am , Category : WTN HINDI
Windows7 के लिए तकनीकी सपोर्ट बंद कर रहा है माइक्रोसॉफ्ट
Windows7 के लिए तकनीकी सपोर्ट बंद कर रहा है माइक्रोसॉफ्ट

माइक्रोसॉफ्ट की सलाह, Windows7 की जगह करें Windows10 का प्रयोग

APR 26 (WTN) – यदि आप अपने पीसी या लैपटॉप में Windows7 का प्रयोग करते हैं, तो यह लेख आपके बहुत काम का है। Windows7 बनाने वाली कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट ने साफ़ कर दिया है कि वो अब Windows7 का सपोर्ट खत्म कर रही है। कम्पनी ने इसके लिए आख़िरी तारीख़ 14 जनवरी, 2020 तय की है। यानी कि इस तारीख के बाद Windows7 के लिए माइक्रोसॉफ्ट कोई भी तकनीकी सपोर्ट नहीं देगी।



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस पर काम करने वाले ज्यादातर लोग Windows7 पर काम करना पसंद करते हैं। हालांकि,अब Windows7 की जगह पर Windows10 पर काम होने लगा है, लेकिन फिर भी सुविधा के अनुसार लोग Windows7 को प्रमुखता देते हैं। इस सबके बीच कम्पनी ने अपने कंज्यूमर्स को Windows10 में अपडेट करने को कहा है, और इसके लिए बाकायदा नोटिफिकेशंस भी जारी कर दिया है।



माइक्रोसॉट कम्पनी, Windows10 अपडेट करने के अलावा अपने यूजर्स को नया PC खरीदने की सलाह दे रही है। यह सभी नोटिफिकेशन माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। वेबसाइट के अनुसार कंज्यूमर्स अपने पुराने सिस्टम में Windows7 रन कर सकते हैं और ये काम भी करेगा। लेकिन सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट के बिना इसमें वायरस और मालवेयर का ख़तरा बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। इसलिए इसको सुरक्षित रखने के लिए इसे Windows10 में अपग्रेड करें।



वैसे माइक्रोसॉफ्ट नया पीसी ख़रीदने की सलाह दे रहा है, लेकिन यूजर्स अपने पुराने पीसी में ही Windows10 इंस्टॉल कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा करने की सलाह कम्पनी नहीं दे रही है। कम्पनी का इस बारे में कहना है कि यदि Windows10 का सही तरीक़े से अनुभव प्राप्त करना है, तो इसके लिए नया पीसी ख़रीदना ज्यादा अच्छा है। इधर कम्पनी ने अपने कंज्यूमर्स को अपनी पर्सनल फाइल्स और फोटोज वनड्राइव या एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव में सेव करने की सलाह दी है।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप अपने पुराने डिवाइस पर Windows10 इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन Windows10 के इस्तेमाल के लिए आपकी डिवाइस में कुछ जरूरी तकनीकी सपोर्ट होना चाहिए। कम्प्यूटर के जानकारों के मुताबिक़, नए ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए फास्ट प्रोसेसर और ज्यादा रैम की ज़रूरत पड़ेगी तभी डिवाइस अच्छी तरह से चलेगा। माइक्रोसॉफ्ट की सलाह है कि Windows10 के लिए डिवाइस में 1 gHz प्रोसेसर या 32-bit के लिए 1GB रैम और 64-bit के लिए 2GB रैम होनी चाहिए, साथ ही 20 GB हार्डडिस्क स्पेस होना जरूरी है।



अब जब माइक्रोसॉफ्ट, Windows7 के लिए टेक्निकल सपोर्ट उपलब्ध नहीं कराएगा तो आपके पास दो ही विकल्प बचते हैं। एक विकल्प यह है कि आप अपने पुराने डिवाइस में माइक्रोसॉफ्ट Windows10 अपडेट करें, वही दूसरा विकल्प है कि आप नई डिवाइस लें।