सावधान! आयुष्मान भारत योजना की फेक वेबसाइट्स के जरिये आप हो सकते हैं ठगी का शिकार
Friday - April 26, 2019 3:50 pm ,
Category : WTN HINDI
आयुष्मान भारत योजना के नाम पर चल रही हैं फेक वेबसाइट्स
आयुष्मान भारत योजना: रजिस्ट्रेशन और नौकरी के नाम पर फेक वेबसाइट से रहें सावधान
APR 26 (WTN) – सावधान और सतर्क रहें, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आयुष्मान भारत योजना के नाम पर आपके साथ ठगी हो सकती है। दरअसल,आयुष्मान भारत योजना के नाम पर कई फेक वेबसाइट्स चल रही हैं और इन वेबसाइट्स के जरिये लोगों को ठगा जा रहा है। इस बारे में खुद आयुष्मान योजना के डिप्टी सीईओ डॉ दिनेश अरोरा ने ट्विटर पर जानकारी दी है।
आयुष्मान भारत की ये फेक वेबसाइट्स लोगों को नौकरी का झांसा दे रही थीं। इनमें से एक फेक वेबसाइट को तो एकदम आयुष्मान भारत की वेबसाइट की तरह बनाया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये फेक वेबसाइट एकदम PMJAY वेबसाइट की तरह है। इस फेक वेबसाइट का एड्रेस pmjaygov.in है जबकि असली वेबसाइट का एड्रेस www.pmjay.gov.in है।
जानकारी के मुताबिक़, ये फेक वेबसाइट आयुष्मान मित्र के रजिस्ट्रेशन के लिए हर व्यक्ति से 200 रुपए मांग रही थी जो कि पूरी तरह से अवैध है। इस पूरे मामले की शिकायत सायबर क्राइम सेल में कर दी गई है और इस मामले की जांच भी शुरू हो गई है। हमारी आपको सलाह है कि यदि आपको भी ऐसा ही कोई ऑफर दे रहा है तो इस तरह के फ्राड से बचें, क्योंकि यह योजना पूरी तरह से निशुल्क है।
वहीं हाल ही में इस फर्जी वेबसाइट पर कई फर्जी नौकरियां पोस्ट की गई थीं। अर्जी देने के लिए बाकायदा ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस ली जा रही थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह की फेक वेबसाइट्स न सिर्फ़ पैसे लेती हैं बल्कि आपकी बैंक की जानकारी तक चुरा लेती हैं। इसके अलावा आपकी निजी जानकारियां बेचने तक का काम ये वेबसाइट्स करती हैं।
किसी भी तरह के फ्राड से बचने के लिए आप आयुष्मान भारत की जानकारी के लिए 14555 नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके लिए टोल फ्री नम्बर 1800111565 भी उपलब्ध है। इतना ही नहीं आप www.pmjay.gov.in पर जाकर इस योजना के बारे में सारी जानकारी ले सकते हैं। इस वेबसाइट पर योजना से जुड़े सभी अस्पतालों की सूची भी है। साथ ही आप इसके लिए अपनी पात्रता https://mera.pmjay.gov.in/search/login पर जाकर चेक कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहा जाता है। सरकार का दावा है कि इस योजना के तहत 10 करोड़ गरीब परिवारों को 5 लाख रुपए का हेल्थ बीमा दिया जा रहा है और इस योजना के लिए किसी को भी आवेदन देने की जरुरत नहीं है। अगर आप योजना के पात्र हैं तो आपको इलाज के दौरान हॉस्पिटल को कोई पेमेंट करने की भी जरुरत नहीं है। इलाज के दौरान मरीज को बस अपना पहचान पत्र लेकर हॉस्पिटल जाना है। रजिस्टर्ड हॉस्पिटल में आयुष्मान मित्र आपकी सहायता करेंगे। अभी तक इस योजना में 15,291 हॉस्पिटल रजिस्टर हो गए हैं और 2.89 करोड़ ई-कार्ड जारी हो चुके हैं।