BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

ग्रीष्मकालीन घुड़सवारी एवं शूटिंग प्रशिक्षण शिविर 03 मई से

Wednesday - May 1, 2019 11:30 am , Category : WTN HINDI


भोपाल, दिनांक 30 अप्रैल : खेल और युवा कल्याण विभाग, द्वारा 11 दिवसीय ग्रीष्मकालीन घुड़सवारी खेल प्रशिक्षण का आयोजन 03 से 13 मई 2019 तक म.प्र. राज्य घुड़सवारी अकादमी ग्राम गौरा, विशनखेड़ी, भोपाल में किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर हेतु निर्धारित 24 सीटों के आधार पर फार्म प्रदान किये जावेंगे, जिसमें 11 से 18 वर्ष के बालक / बालिका खिलाड़ियों को ही प्रवेश दिया जावेगा। 11 दिवसीय ग्रीष्मकालीन घुड़सवारी प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण का समय प्रातः 7ः00 बजे से 8ः00 बजे तथा सायं 5ः30 से 6ः30 तक रखा गया है। 

इसके अलावा ग्रीष्मकालीन शूटिंग खेल प्रशिक्षण का आयोजन 03 से 12 मई, 2019 तक म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी ग्राम गौरा, विशनखेड़ी, भोपाल में किया जा रहा है। शूटिंग के इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 30 सीटों के आधार पर प्रवेश फार्म प्रदान किये जायेंगे। जिसमें 11 से 17 वर्ष के बालक / बालिका खिलाड़ियों को ही प्रवेश दिया जावेगा।

ग्रीष्मकालीन घुड़सवारी तथा शूटिंग प्रशिक्षण शिविर हेतु प्रवेश फार्म 01 मई से तात्याटोपे स्टेडियम, भोपाल में  प्रातः 8ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक प्राप्त किये जा सकेंगे। फार्म प्राप्त कर निर्धारित प्रशिक्षण शुल्क जमा करने वाले खिलाड़ियों को ही उक्त दोनों खेलों का प्रशिक्षण दिया जावेगा।- Window To News