बिना बैंक जाए एटीएम के जरिये ही निपटाएं बैंक के कई काम!
Monday - May 6, 2019 10:31 am ,
Category : WTN HINDI
आप भी बनें ‘एटीएम फ्रेंडली’!
कैश ट्रांसफ़र से लेकर बिलों के भुगतान तक कीजिए एटीएम के जरिये
MAY 06 (WTN) – ज़्यादातर एटीएम का प्रयोग आप कैश निकालने या फ़िर बैलेंस चेक करने के लिए करते हैं। लेकिन शायद आप नहीं जानते हैं कि बैंक अपने एटीएम के जरिये ग्राहकों को कई ऐसी सेवाएं प्रदान करती हैं जो ग्राहकों के लिए सुविधाजनक हैं। जिन कामों को करने के लिए आपको बैंक में लाइनों में लगना पड़ता है, वे ही काम आप एटीएम के जरिये कर सकते हैं वो भी बिना बैंक जाए। आख़िर कौन-कौन से हैं ये काम? आइये आपको बताते हैं ताकि आप भी बन सकें ‘एटीएम फ्रेंडली’।
कैश ट्रांसफ़र – बैंक के कई ग्राहक ऐसे होते हैं जो कि नेट बैंकिंग का उपयोग नहीं करते हैं, जिसके कारण कैश ट्रांसफ़र के लिए उन्हें कैश जमा कराने बैंक में लम्बी-लम्बी लाइनों में लगना पड़ता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ATM की मदद से कोई भी अपने खाते में रक़म ट्रांसफर कर सकता है। हालांकि, इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन या ब्रांच में जाकर उस खाते को रजिस्टर कराना होगा। एटीएम से एक बार में एक खाते से अधिकतम 40,000 रूपये तक ट्रांसफ़र किये जा सकते हैं। वहीं दिन में आप कई बार रक़म ट्रांसफ़र कर सकते हैं।
बिलों का भुगतान – एटीएम के जरिये टेलीफोन, गैस, बिजली और अन्य दूसरे बिलों का भुगतान भी किया जा सकता है। लेकिन इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्राहक को सम्बन्धित बैंक की वेबसाइट पर अपने खाते को एक बार रजिस्टर कराना पड़ेगा।
ट्रेन टिकिट बुकिंग – आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ शहरों में रेलवे के परिसरों में मौजूद एसबीआई के एटीएम के जरिये आप टिकिट बुक करा सकते हैं। हालांकि, इस सुविधा के तहत अभी सिर्फ़ लम्बी दूरी के आरक्षित टिकिट ही बुक किया जा सकते हैं।
एफ़डी की सुविधा – एफ़डी कराने के लिए अब आपको बैंक जाने की ज़रूरत नहीं है। आप एटीएम के जरिये ही एफ़डी करा सकते हैं। एटीएम के जरिये एफ़डी कराने के लिए आपको मेन्यू में दिये गये निर्देशों का पालन करना होगा, जिसके बाद आपके अकाउंट से आपके द्वारा निर्धारित की गई रक़म की एफ़डी हो जाएगी।
टैक्स भुगतान – आपको जानकार शायद आश्चर्य होगा कि कई बड़े बैंकों के एटीएम के जरिये आप इनकम टैक्स का भुगतान भी कर सकते हैं। इसमें एडवांस टैक्स, सेल्फ एसेसमेंट टैक्स और रेगुलर असेसमेंट के बाद चुकाया जाने वाला टैक्स भी शामिल है। हालांकि, इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको बैंक की वेबसाइट या ब्रांच में इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। एटीएम से टैक्स जमा करने के बाद एटीएम के जरिये आपको एक सीआईएन नम्बर जारी होगा। यह नम्बर जारी होने के 24 घण्टे के बाद बैंक की वेबसाइट पर सीआईएन नम्बर का प्रयोग कर आप चालान का प्रिंट निकाल सकते हैं।
बीमा पॉलिसी का भुगतान – आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलआईसी, एचडीएफ़सी लाइफ और एसबीआई लाइफ जैसी बीमा कम्पनियों का कुछ बैंकों से क़रार है कि उनके एटीएम के जरिये बीमा पॉलिसी का भुगतान किया जा सकता है। एटीएम के बिल पे-सेक्शन में प्रीमियम ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद बीमा कम्पनी का नाम, पॉलिसी नम्बर, जन्मदिन और मोबाइल नम्बर डालें। यह सब करने के बाद प्रीमियम की रक़म डालने के बाद कन्फर्म कर दें।