जानिए आख़िर टिकटॉक पर क्यों बढ़ रहे हैं विज्ञापन?
Wednesday - May 8, 2019 10:14 am ,
Category : WTN HINDI
करोड़ों लोगों में लोकप्रिय है टिकटॉक ऐप
टिकटॉक पर विज्ञापन के जरिये करोड़ों लोगों तक पहुंचने में कामयाब हो रही हैं कम्पनियां
MAY 08 (WTN) – भारत के लोगों में टिकटॉक ऐप के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। शॉर्ट वीडियो मेकिंग और शेयरिंग ऐप टिकटॉक के भारत में करोड़ों यूजर्स हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि अभी हाल ही में टिकटॉक को भारत में बैन करने का मुद्दा काफ़ी सुर्खियों रहा था, और यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। लेकिन इस सबके बीच, भारत में टिकटॉक ऐप तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है और इसी के कारण इसके प्लेटफॉर्म पर पर तेज़ी से विज्ञापन आ रहे हैं।
सबसे पहले आपको टिकटॉक के बारे में विस्तार से बताते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टिकटॉक ऐप का इस्तेमाल यूजर्स शॉर्ट वीडियो बनाने में करते हैं। टिकटॉक के वीडियो मेकिंग फ़ीचर्स के कारण ही यह ऐप भारत में इतना लोकप्रिय है। दरअसल, टिकटॉक एक सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है और इस पर यूजर्स 15 सेकेंड के वीडियो को अपलोड कर सकते हैं। इस ऐप में यह सुविधा है कि यूजर्स अपने वीडियो में म्यूज़िक क्लिप्स या साउंड जोड़ सकते हैं। इतना ही नहीं, यूजर्स अपने वीडियो में टीवी सीरियल और फ़िल्मों के डायलॉग्स पर लिपसिंक भी कर सकते हैं।
टिकटॉक ऐप में कट, ट्रिम और डुप्लिकेट जैसे एडिटिंग टूल्स के अलावा कई अन्य इफेक्ट्स भी हैं, जिसके कारण यह भारत में इतना लोकप्रिय है। टिकटॉक को सबसे पहले भारत में इसकी मूल कम्पनी बाइटडांस ने musical.ly नाम से लॉन्च किया था। जहां भारत जैसे देशों में म्यूजिकली ऐप लोकप्रिय था तो पूरी दुनिया में टिकटॉक नाम से यह लोगों की पसंद बना हुआ था। बाद में बाइटडांस ने musical.ly और TikTok को एकसाथ जोड़ दिया, जिसके बाद भारत में म्यूजिकली के 10 करोड़ यूजर्स अपने आप टिकटॉक पर मूव हो गए।
पापुलर ऐप टिकटॉक ने पिछले साल नवम्बर में अपने प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन दिखाना शुरू किया था। भारत में धीरे-धीरे टिकटॉक ऐप लोगों की पसंद बनता जा रहा है। इस ऐप की लोकप्रियता इतनी है कि देश के पहाड़ी और रिमोट एरिया के लोग भी इस ऐप से जुड़ रहे हैं और मनोरंजन का मजा ले रहे हैं। ऐप पर धीरे-धीरे बढ़ते विज्ञापनों को देखते हुए कम्पनी ने ऐप का एडवर्टाइजमेंट फॉर्मेट 'ब्रांड टेकओवर' लॉन्च कर दिया है। यह फॉर्मेट यूजर्स को फुल स्क्रीन, वर्टिकल डिस्प्ले और इन फीड नैटिक वीडियो की सुविधा देता है। इसके कारण यूजर्स ज़्यादा प्रभावशाली तरीक़े से विज्ञापनों को देख सकते हैं।
कई कंज्यूमर ब्रांड ग्राहकों को लुभाने के लिए अब टिकटॉक पर विज्ञापन दे रहे हैं। भारत में दो सप्ताह के डाउनलोडिंग पर बैन के बाद अप्रैल के आखिरी सप्ताह में हटे बैन के बाद टिकटॉक पर विज्ञापनों की होड़ लग गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मद्रास हाईकोर्ट से लगे बैन के बाद गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर ने टिकटॉक डाउनलोडिंग पर कुछ समय के लिए पाबंदी लगा दी थी। हालांकि, अब गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है।
अब जबकि टिकटॉक के करोड़ों की तादात में यूजर्स हैं, तो ऐसे में देश की बड़ी-बड़ी कम्पनियां इसी ऐप के जरिये अपने उत्पादों के प्रचार के लिए यहां पर विज्ञापन दे रही हैं। चीनी ऐप टिकटॉक इस समय विश्व के सबसे बड़े स्टार्टअप में से एक है और इसकी अनुमानित आय क़रीब 75 अरब डॉलर है।
दरअसल, भारत में सस्ते डेटा के कारण करोड़ों लोगों के पास आज इंटरनेट की सुविधा मौजूद है। शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में टिकटॉक का उपयोग करोड़ों यूजर्स कर रहे हैं। ऐसे में टिकटॉक ऐप पर विज्ञापनों के जरिये कम्पनियां करोड़ों लोगों तक अपनी पहुंच बनाने में कामयाब हो रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए टिकटॉक पर अब विज्ञापनों की संख्या बढ़ने लगी है।