राज्य स्तरीय इन्टर हॉकी फीडर सेंटर प्रतियोगिता का समापन
Wednesday - May 8, 2019 12:07 pm ,
Category : WTN HINDI
बालक वर्ग में होशंगाबाद ब्लू और बालिका वर्ग में होशंगाबाद रेड बनी चैम्पियन
भोपाल 7 मई, 2019 : राजधानी में मयूर पार्क के समीप स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर खेली जा रही राज्य स्तरीय इन्टर हॉकी फीडर सेंटर प्रतियोगिता के बालक वर्ग में होशंगाबाद रेड और बालिका वर्ग में होशंगाबाद ब्लू ने विजेता का खिताब जीत लिया। शिवपुरी रेड की टीम बालक और मंदसौर रेड ़की टीम बालिका वर्ग में उप विजेता रहीं। जबलपुर रेड ने बालक और शिवपुरी रेड बालिका वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस एल थाउसेन ने विजेता एवं उप विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया। इसी के साथ 4 मई से खेली जा रही प्रतियोगिता का आज समापन हुआ।
आज खेले गए फायनल मुकाबलों के बालक वर्ग में होशंगाबाद रेड टीम ने शिवपुरी रेड को 3-1 से तथा बालिका वर्ग में होशंगाबाद ब्लू ने मंदसौर रेड को 2-1 से परास्त कर विजेता का खिताब जीता। तीसरे स्थान के लिए बालक वर्ग में खेले गए मुकाबले में जबलपुर रेड ने मंदसौर रेड को शूट आउट में 3-1 से तथा बालिका वर्ग में शिवपुरी रेड ने मंदसौर ब्लू 4-0 से को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस एल थाउसेन ने कहा कि राज्य स्तरीय इन्टर हॉकी फीडर सेंटर प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने संभाग एवं राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन का उद्देश्य हॉकी फीडर सेंटर के खिलाड़ियों के बीच प्रति स्पर्धा के माध्यम से खिलाडियों को प्रदर्शन के अवसर देकर प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन करना और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करना है। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय इस प्रतियोगिता के लिए फीडर सेन्टर्स को चार जोन में बांटा गया इनमें होशंगाबाद-भोपाल, इन्दौर-उज्जैन, जबलपुर तथा ग्वालियर-शिवपुरी जोन की 16 टीमों के 256 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। खेल संचालक डाॅ. थाउसेन ने प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
यह खिलाड़ी हुए सम्मानित
बालक वर्ग बालिका वर्ग
बेस्ट गोलकीपर जतिन शिवपुरी रेड खुशी परमार मंदसौर रेड
बेस्ट डीप डिफेन्डर समीर होशंगाबाद रेड रोनक परमार शिवपुरी रेड
बेस्ट मिड फील्डर भारत मंदसौर रेड सिमरन दुबे होशंगाबाद ब्लू
बेस्ट फारवर्ड कुनेन दाद होशंगाबाद रेड कशिश पाल मंदसौर रेड
प्लेयर आॅफ द टूर्नामेंट तीर्थ मंदसौर ब्लू अंजली शिवपुरी रेड
-Window To News