BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

स्टोरोज के हिसाब से बड़े काम का है गूगल फ़ोटो

Wednesday - May 8, 2019 3:57 pm , Category : WTN HINDI
गूगल फ़ोटो में मिलता है ‘अनलिमिटेड स्टोरेज’
गूगल फ़ोटो में मिलता है ‘अनलिमिटेड स्टोरेज’

गूगल फ़ोटो में सेव कीजिए high resolution फ़ोटो
 
MAY 08 (WTN) – आजकल स्मार्ट फ़ोन का उपयोग करना आम बात है। दुनिया में सबसे सस्ते डेटा के कारण भारत में करोड़ों की तादात में लोग स्मार्ट फ़ोन का उपयोग करते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि स्मार्ट फ़ोन का उपयोग यूजर्स आजकल फ़ोटो खींचने और वीडियो बनाने में ज़्यादा करते हैं, जिसके कारण स्मार्ट फ़ोन में स्टोरेज की समस्या बढ़ जाती है।
 
वहीं लगातार फ़ोन के कैमरे की क्वालिटी अच्छी होती जा रही है, जिसके कारण बड़े और बेहतर पिक्सल वाले फ़ोटो को स्टोरेज में रखना अब काफ़ी मुश्किल होता जा रहा है। फ़ोटो के अलावा फ़ोन में वीडियो भी काफ़ी जगह घेरते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि आजकल सभी वीडियो फुल HD और 4K में रिकॉर्ड किए जाते हैं, जिससे ये वीडियो और फ़ोटो फ़ोन की स्टोरेज पर सबसे ज़्यादा कब्जा कर लेते हैं।
 
स्टोरेज की समस्या को देखते हुए ही कई यूजर्स क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल करते हैं, जहां यूजर्स को अनलिमिटेड स्टोरेज तो मिलता है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां पर स्टोरेज का उपयोग करने के कुछ समय बाद उसमें फ़ोटो सेव करने के लिए पैसे देने पड़ते हैं।
 
आज हम आपको एक ऐसा तरीक़ा बताते हैं जिससे आप अपनी सारी फ़ोटो और वीडियो को अनलिमिटेड स्टोरेज में रख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूजर्स गूगल फ़ोटोज की मदद से high resolution फ़ोटो को उसमें सेव कर सकते हैं।
 
गूगल फ़ोटो में फ़ोटो सेव करते समय ज़रूरी नहीं है कि फ़ोटो और वीडियो को high resolution में रखा जाए। गूगल आपके फ़ोटो को अपने आप ही high resolution में अपलोड कर देता है और इससे आपके फ़ोटो की क्वालिटी भी खराब नहीं होती है।
 
गूगल फ़ोटो के लिए आपके मोबाइल में गूगल फ़ोटो ऐप का लेटेस्ट वर्जन 4.15 और इंटरनेट कनेक्शन होना ज़रूरी है। सबसे पहले मोबाइल में बैकअप मोड को चालू करें और हाई क्वालिटी विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद गूगल फ़ोटो ऐप को खोलें। ऐप को खोलने के बाद टॉप राइट कॉर्नर पर आपकी तीन हॉरिजॉनटल लाइन्स दिखाई देंगी, जिस पर आपको क्लिक करना है।

लाइन्स पर क्लिक करने के बाद सेटिंग्स ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद बैक और सिंक के सामने वाले टॉगल बटन को क्लिक करें। यह सब करने के बाद बैकअप मोड पर क्लिक करने के बाद हाई क्वालिटी ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद बैकअप डिवाइस फोल्डर्स पर जाएं और उन सभी फोल्डर्स को सेलेक्ट करें जिसे आप अपलोड करना चाहते हैं।