BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

एंड्रॉयड के नये वर्जन से अब और ‘ज़्यादा’ स्मार्ट होगा आपका स्मार्टफ़ोन!

Friday - May 10, 2019 10:47 am , Category : WTN HINDI
गूगल ला रहा है एंड्रॉयड का नया वर्जन ‘क्यू’
गूगल ला रहा है एंड्रॉयड का नया वर्जन ‘क्यू’

एंड्रॉयड के नये ऑपरेटिंग सिस्टम से ‘बदल’ जाएगा आपका स्मार्टफ़ोन
 
MAY 10 (WTN) – इस साल गूगल एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन में कई बदलाव करने जा रहा है। गूगल ने अपने आने वाले नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android Q को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Android Q का बीटा वर्जन 23 स्मार्टफ़ोन्स में आएगा और इस साल के आख़िरी तक यह ऑफिशियली रोलआउट होगा। कहा जा रहा है कि गूगल का यह नया एंड्रॉयड वर्जन स्मार्टफ़ोन्स ऑपरेशन को काफ़ी आसान बना देगा।

गूगल का दावा है Android Q ऑपरेटिंग सिस्टम के आने के बाद यूजर्स को काफ़ी अलग तरह के फ़ीचर्स मिलेंगे जो स्मार्टफ़ोन के इस्तेमाल करने के तरीक़े को बदल देंगे। आइये आपको बताते हैं कि वे कौन-कौन से नये फ़ीचर्स है जो कि Android Q में यूजर्स को मिलने वाले हैं?

गूगल Android Q के साथ प्राइवेसी पर ज़्यादा ज़ोर दे रहा है। यूजर्स को अब कैमरा, कैलेण्डर आदि को परमिशन देने के लिए डेडीकेटेड प्राइवेसी सेक्शन नहीं मिलेगा। जैसा कि आप जानते हैं कि गूगल ने यूजर्स के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्मार्टफ़ोन के इस्तेमाल को कम करने पर ध्यान देने की बात कही थी। जिसके कारण अब कम्पनी एंड्रॉयड क्यू में फोकस मोड लेकर आ रही है। इस मोड में ज़्यादातार अलर्ट्स और नोटिफिकेशन्स को ब्लॉक किया जाएगा, लेकिन यह ज़रूरी कॉन्टैक्ट्स को आपसे कनेक्ट करने का मौक़ा देगा।

अब यूजर्स किसी भी अलर्ट के आने पर उसे लॉन्ग प्रेस कर 'Show Silently' या 'Keep Alerting' जैसे विकल्प पा सकते हैं और उस हिसाब से अपने नोटिफिकेशन को मैनेज कर सकते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि अभी तक एंड्रॉयड यूजर्स के पास ऐप के साथ लोकेशन शेयर करने का विकल्प था। लेकिन एंड्रॉयड क्यू वर्जन में यूजर्स को ऐप के इस्तेमाल करने के दौरान ही अपनी लोकेशन शेयर करने का विकल्प मिलेगा।

कभी-कभी यूजर्स ग़लती से किसी ऐप को रिमूव कर देते हैं। लेकिन एंड्रॉयड क्यू वर्जन के साथ यूजर्स को कुछ सेकेंड्स का समय मिलेगा, जिसमें वे ऐप को दोबारा अपने फ़ोन में रिस्टोर कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक़, गूगल एंड्रॉयड क्यू के साथ सभी स्मार्टफ़ोन्स के लिए सिस्टम वाइड डार्क मोड का फ़ीचर देगा। यानी कि यूजर्स किसी ख़ास ऐप में नहीं, बल्कि पूरे फ़ोन को ही डार्क मोड में रख सकते हैं।

वहीं एंड्रॉयड क्यू यूजर्स के लिए मैसेज पॉपअप होगा यानी कि जैसे फेसबुक मैसेंजर में होता है। आपके स्मार्टफ़ोन स्क्रीन पर एक सर्कुलर नोटिफिकेशन आएगा। एंड्रॉयड क्यू ऑपरेटिंग सिस्टम में यूजर्स वाई-फाई नेटवर्क को क्यूआर कोड के माध्यम से शेयर कर सकेंगे। वहीं किसी वाई-फाई नेटवर्क को ज्वाइन करने के लिए भी यूजर्स को सिर्फ़ क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा।