स्मार्ट फ़ोन के उपयोग के दौरान रहें सावधान!
Monday - May 13, 2019 3:16 pm ,
Category : WTN HINDI
कई तरह से हैक हो सकता है आपका स्मार्ट फ़ोन!
स्मार्ट फ़ोन पर रहें सतर्क, जिससे आप बच सकें फ्रॉड से
MAY 13 (WTN) – आधुनिक युग में स्मार्ट फ़ोन का उपयोग करना एक सामान्य सी बात है। देखा गया है कि स्मार्ट फ़ोन यूजर्स दिन में घण्टों इस पर समय बिताते हैं। लेकिन रिसर्च में यह बात सामने आई है कि स्मार्ट फ़ोन का उपयोग करते समय यूजर्स अपने फ़ोन की सिक्योरिटी की चिन्ता नहीं करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्मार्ट फ़ोन पर जितनी ज़्यादा वेबसाइट्स खोली जाती हैं, फ़ोन हैक होने की आशंका उतनी ज़्यादा बढ़ जाती है।
स्मार्ट फ़ोन के इस्तेमाल के दौरान बेख़बर रहने से फ़ोन में कई तरह के वायरस आ सकते हैं। वहीं फ़ोन हैक होने या फ़िर फ़ोन से पर्सनल डेटा हैक होने जैसे फ्रॉड भी आपके साथ हो सकते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह से अपने स्मार्ट फ़ोन को सिक्योर रख सकते हैं, जिससे किसी भी तरह के वायरस अटैक, फ्रॉड या फ़िर डेटा हैकिंग से आप बच सकें।
याद रखें कि कभी भी अनजान वाईफाई नेटवर्क से अपने मोबाइल फ़ोन को कनेक्ट न करें। अगर वाईफाई का प्रयोग नहीं कर रहे हैं तो उसे हमेशा ऑफ़ रखें। वाईफाई कनेक्ट हो तो कभी भी निजी जानकारी शेयर ना करें। पब्लिक वाईफाई में कभी भी बैंकिंग सम्बन्धित काम ना करें। यदि इमरजेंसी में बैंकिंग सम्बन्धित काम करना पड़ रहाे हैं तो वाईफाई का इस्तेमाल करने के बाद पासवर्ड ज़रूर बदल लें।
अपने स्मार्ट फ़ोन में हमेशा ऑफिशियल एप्स का ही प्रयोग करें। कभी भी ब्राउजर से किसी भी ऐप को डाउनलोड न करें। ऐप का रिव्यू पढ़ने के बाद ही उसे अपने स्मार्ट फ़ोन में स्टाल करें। ऐप को समय-समय पर अपडेट करते रहें, ऐसा करने से ऐप सिक्योर रहेगा। अगर आपका फ़ोन या स्टोर ऐप को सपोर्ट नहीं करता है, तो उस ऐप को तुरन्त ही डिलीट कर दें। ऐप को डाउनलोड करने के समय दी जाने वाली परमिशन को ध्यान से पढ़ लें, क्योंकि ऐसा करने से आपका मोबाइल हैक होने से बच सकता है।
ब्राउजर पर आने वाले विज्ञापनों पर हमेशा ध्यान दें, क्योंकि इनमें से कुछ विज्ञापन लुभावने होते हैं। जैसे ही आप उनकी वेबसाइट पर जाते हैं, वहां पर वे या तो आपको फ्रॉड में फंसा सकते हैं या फ़िर आपकी निजी जानकारी हैक कर सकते हैं। मोबाइल फ़ोन पर URLs पर हमेशा ध्यान दे, क्योंकि मोबाइल स्क्रीन पर यूआरएल पर ध्यान देना मुश्किल रहता है।
यदि ज़रूरत पड़ने पर स्मार्ट फ़ोन में ब्राउजर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कभी भी अपने लॉग इन को वहां पर सेव न करें। फेक वेबसाइट से बचने के लिए ऐसा मोबाइल फ़ोन में ऐसे सॉफ्टवेयर डालें, जिससे ये पता चले कि कौन सी वेबसाइट फेक है और कौन सी रियल?
याद रखिए ब्लूटूथ के जरिये भी आपके मोबाइल को हैक किया जा सकता है। इसलिए हमारी आपको सलाह है कि ऑटोमेटिक ब्लूटूथ पेयरिंग को हमेशा डिसेबल रखें। ब्लूटूथ को तभी ऑन करें जब उसकी ज़रूरत हो।
वहीं एसएमएस के जरिये भी फिशिंग की जा सकती। कभी भी उस तरह के मैसेज पर ध्यान ना दें, जिसमें कि आप से आपकी निजी जानकारी मांगी जा रही है। कभी भी मैसेज में आई अपरिचित लिंक पर क्लिक ना करें। किसी भी ऐप से आए मैसेज को एक बार ज़रूर ध्यान से पढ़ें।
हमारी आपको सलाह है कि आप टेलीफोन कॉल या किसी भी तरह की ई-मेल रिक्वेस्ट पर ध्यान ना दें। वहीं यदि कोई आपसे आपकी बैंक सम्बन्धित जानकारी मांग रहा है, तो किसी को भी अपनी यह जानकारी ना दें। कभी भी उन ई-मेल को ओपन ना करें जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं है। अनजाने नम्बर से आए कॉल पर हमेशा सावधानी से बात करें, और उन्हें किसी भी तरह की निजी जानकारी ना दें।