जाने क्यों आपका आधार कार्ड हो सकता है डिएक्टिव?
Wednesday - May 15, 2019 11:48 am ,
Category : WTN HINDI
समय-समय पर करते रहें आधार कार्ड का उपयोग
तीन साल तक उपयोग नहीं करने पर डिएक्टिव हो सकता है आपका आधार कार्ड!
MAY 15 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि हर भारतीय नागरिक के लिए आधार कार्ड काफ़ी महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड का उपयोग एक दस्तावेज के साथ-साथ पहचान पत्र के रूप में भी होता है। नये नियमों के मुताबिक़, किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड का नम्बर होना बेहद ज़रूरी है।

वैसे तो इस समय देश में लगभग 123 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड है। लेकिन आधार कार्ड से सम्बन्धित एक ऐसा नियम है, जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के अनुसार, अगर किसी ने तीन साल तक अपने आधार नम्बर का उपयोग नहीं किया है तो उसका आधार कार्ड अपने आप डिएक्टिवेट हो जाएगा।

आधार नम्बर का इस्तेमाल इन दिनों कई सरकारी कामों में किया जाता है। डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम के तहत आधार नम्बर के जरिये ही पैसा सीधे बैंक खातों में आता है। वहीं आयकर रिटर्न भरने के लिए आधार कार्ड का पैन कार्ड से लिंक होना भी काफ़ी ज़रूरी है। ऐसे में आपको इस बात की जानकारी होना चाहिए कि आपका आधार नम्बर एक्टिव है कि नहीं?

आप बहुत ही आसान तरीक़े से अपने आधार कार्ड के स्टेटस को चेक कर सकते हैं कि वो एक्टिव है कि नहीं? अपने आधार नम्बर के स्टेटस का पता लगाने के लिए सबसे पहले आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट, uidai.gov.in पर जाना होगा। यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर आपको आधार सर्विसेज के विकल्प पर जाना पड़ेगा और वहां पर 'वेरिफाई आधार नम्बर' पर अपना आधार नम्बर डालना होगा।

जैसे ही आप यहां पर अपना आधार नम्बर डालेंगे, तो वहां आपके सामने हरे या लाल रंग का एक निशान आएगा। आधार नम्बर डालने पर यदि हरा निशान आता है, तो इसका मतलब है कि आपका आधार नम्बर एक्टिव है। वहीं यदि आधार नम्बर डालने पर लाल रंग का निशान आता है, तो इसका मतलब है कि आपका आधार नम्बर डिएक्टिव है।

यदि आपका आधार नम्बर डिएक्टिव हो गया है, तो आप उसे फ़िर से एक्टिव कर सकते हैं। आधार नम्बर को फ़िर से एक्टिव करने के लिए आपको अपने सभी ज़रूरी दस्तावेजों के साथ आधार एनरोलमेन्ट सेन्टर जाना होगा। सेन्टर पर जाकर आपको वहां पर आधार अपडेट फॉर्म भरकर जमा कराना होगा। अपडेट फॉर्म भरने के बाद एक बार फ़िर से आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेश किया जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही आपका आधार नम्बर फ़िर से एक्टिव हो पाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए आपसे बाक़ायदा फ़ीस ली जाएगी। आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए एनरोलमेन्ट सेन्टर पर 50 रूपये आपको फ़ीस के रूप में चुकाने होंगे। इसलिए हमारी आपको सलाह है कि अपने आधार कार्ड का उपयोग समय-समय पर करते रहें, जिससे आपका आधार कार्ड डिएक्टिव ना हो सके और आप परेशानी से बचे रहें।