ताकि यात्री का स्टेशन ना छूटे, इसलिए रेलवे जगाएगा कॉल करके!
Thursday - May 16, 2019 12:12 pm ,
Category : WTN HINDI
रेलवे ने शुरू की स्टेशन आने के पहले अलर्ट कॉल की सुविधा
रेलवे की नई सर्विस से अब यात्रा के दौरान नहीं छूटेगा आपका स्टेशन!
MAY 16 (WTN) – जब आप ट्रेन में यात्रा करते हैं ट्रेन के सही समय पर चलने या लेट होने की जानकारी आप अपने स्मार्टफ़ोन पर ऐप से पता कर लेते हैं। यानी कि आपको अपने स्मार्टफ़ोन पर ऐप से पता चल जाता है कि आपको जिस स्टेशन पर उतरना है वो कब आएगा? लेकिन कई बार देखा गया है कि रात के समय कई यात्री अपने स्टेशन पर उतर नहीं पाते हैं, क्योंकि उनकी नींद लग जाती है। ऐसे में यात्रियों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन यात्रियों की इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए अब रेलवे ने यात्रियों को उनके स्टेशन के बारे में जानकारी देने की ज़िम्मेदारी खुद उठाई है।
हाल के दिनों में भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई सेवाओं की शुरूआत की है। इन्हीं सेवाओं में से एक सेवा है डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म सर्विस। क्या है रेलवे की यह सेवा और इससे यात्रियों को क्या लाभ मिलेगा? आइये आपको बताते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे की इस नई सर्विस की विशेषता यह है कि यात्री को उसका डेस्टिनेशन स्टेशन आने पर फ़ोन करके या एसएमएस अलर्ट भेजकर अब रेलवे बताएगा। रेलवे का दावा है कि इसके कारण रात में यात्रा के दौरान नींद नहीं खुलने की वजह से स्टेशन पर ना उतर पाने की समस्या का सामना यात्रियों को नहीं करना पड़ेगा।
रेलवे की इस नई सेवा के मुताबिक़, यात्रा के दौरान यात्री को उसका डेस्टिनेशन स्टेशन आने के आधे घण्टे पहले फ़ोन कर के सूचना दी जाएगी कि उसका स्टेशन आने वाला है। जानकारी के अनुसार, पूछताछ सेवा के आईवीआर (IVR) सिस्टम से इस सुविधा को जोड़ते हुए इस अलार्म सेवा को शुरू किया गया है।
डेस्टिनेशन अलर्ट को एक्टिव करने के लिए यात्री को सबसे पहले मोबाइल से 139 नम्बर पर कॉल करना होगा। जैसे ही आप कॉल करेंगे, आपको सबसे पहले भाषा का चुनाव करना होगा। भाषा का चुनाव करने के बाद आपको डेस्टिनेशन अलर्ट के लिए पहले 7 नम्बर और फ़िर 2 नम्बर को दबाना होगा। इन नम्बर्स को दबाने के बाद आपको 10 अंकों का PNR नम्बर एंटर करना होगा। पीएनआर नम्बर को एंटर करने के बाद उसे कन्फर्म करने के लिए 1 नम्बर को डायल करना होगा। इस पूरी प्रक्रिया के बाद कम्प्यूटर सिस्टम PNR नम्बर का सत्यापन करने के बाद डेस्टिनेशन स्टेशन के लिए अलर्ट को सेव कर लेगा।
इस पूरी प्रक्रिया को करने के बाद कंफर्मेशन का एक SMS आपको मिलेगा। अब जब आप यात्रा करेंगे, तो आपका स्टेशन आने से आधा घण्टा पहले आपके मोबाइल पर कॉल आएगी कि आपका स्टेशन आने वाला है। ऐसे में यदि आप रात में यात्रा कर रहे हैं और सो रहे हैं, तो इस कॉल से आपकी नींद खुल जाएगी और आप अपने स्टेशन पर उतर सकेंगे।
लेकिन रेलवे की यह सर्विस मुफ़्त नहीं है। हर अलर्ट के लिए यात्री को SMS का चार्ज 3 रुपये लगेगा। वहीं इस सर्विस के लिए कॉल करने के लिए भी यात्री को चार्ज देना पड़ेगा। कहा जा सकता है कि रेलवे की इस नई सर्विस से उन यात्रियों को काफ़ी फ़ायदा होगा, जिनका स्टेशन देर रात में आता है। कभी-कभी नींद लगने के कारण स्टेशन पर यात्री उतर नहीं पाते हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि रेलवे की इस नई सर्विस से यात्रियों को अब यात्रा के दौरान नींद लगने के कारण स्टेशन छूटने की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।