वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे: फार्मूला 80 अपनाकर आप जी सकते हैं 80 साल
Friday - May 17, 2019 2:34 pm ,
Category : WTN HINDI
इलनेस (illness) से ज्यादा वेलनेस (wellness) पर ध्यान देने से बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता हैं
May 17 (WTN) - आज विश्व हाइपरटेंशन डे हैं जो कि १७ मई को पूरे विश्व में हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन से होने वाली विभिन्न बीमारियों से जाकरूकता के रूप में मनाया जाता हैं। वर्तमान मे पूरे विश्व मे लगभग 100 करोड़ ब्लड प्रेशर के मरीज है जो 2025 मे बढकर 150 करोड़ हो जायेगे । विश्व स्वास्थय संगठन की रिपोर्ट के अनुसार मे हर वर्ष लगभग 75 लाख मरीजो की मृत्यु हाई ब्लड प्रेशर से होती है । इसमे से लगभग आधी मृत्यु हार्ट अटैक की बजह से होती है एवं 35 प्रतिशत लकवा से होती है । हमारे देश मे वर्तमान मे लगभग हर 10 व्यस्कों मे 3 को हाई ब्लड प्रेशर है और इन मरीजो की कुल संख्या लगभग 20 करोड़ के आसपास है। शहरी आबादी में लगभग 33 प्रतिशत लोग इससे ग्रसित है जबकि ग्रामीण क्षेत्र मे इसका प्रतिशत 25 प्रतिशत है । यह जानकारी भोपाल के प्रसिद्द ह्रदय रोग विशेषज्ञ और एशिया पसिफ़िक सोसाइटी ऑफ़ हाइपरटेंशन के पूर्व चेयरमैन डॉ पी सी मनोरिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष वर्ल्ड हाइपरटेंशन लीग के तत्वाधान सारे विश्व मे 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। डॉ मनोरिया ने कहा की इस वर्ष हमें इस विषय की थीम “Know your numbers” याने कि आप अपने ब्लड प्रेशर के अंको को जाने और इसके प्रति जागरूकता फैलाये दी है। उन्होंने बताया की हाई ब्लड प्रेशर की पहचान बहुत आसान है जो मात्र ब्लड प्रेशर नापने से कि जा सकती है और इसका इलाज भी बहुत सस्ता है लेकिन ज्यादातर लोग ब्लड प्रेशर की दवाईया नियमित रूप से नही लेते क्योकि लोगो मे इस बीमारी की बजह से कई सालो तक कोई लक्षण नही होते । इसलिए ज्यादातर लोगो का ब्लड प्रेशर नियंत्रण मे नही रहता है । शहरी इलाको में मात्र 20 प्रतिशत लोगो का ब्लड प्रेशर नियंत्रण में है जबकि ग्रामीण क्षेत्रो मे यह 10 प्रतिशत है।
स्वस्थ्य रहने के एक अनोखे फॉर्मूले पर बताते हुए उन्होंने कहा की वर्तमान मे यदि आप जीवन शैली सम्बन्धी बिमारियो से बचना चाहते है एवं 80 वर्ष तक जीना चाहते है तो 80 का फार्मूला अपनाये। इस फॉर्मूले में निम्न चीजे शामिल है:
1) कमर का नाप 80 cm.
2) ब्लड शुगर 80 mg/dL.
3) डायास्टोलिक बीपी 80 mm Hg.
4) एलडीएल कोलेस्ट्रॉल 80 mg/dL.
5) तीन दिनों में लगभग 80 मिनट टहलना
6) धूम्रपान करने वालों से 80 मीटर दूर
8) एक महीने में काम से काम 80 मिनट मुस्कराना
9) अपने लिए रोज 80 मिनट का समय निकालना
10) पुरुष यदि अल्कोहल का सेवन करते है तो ३ दिन में 80 ml से ज्यादा नहीं

डॉ मनोरिया ने कहा कि उच्च रक्तचाप दिल, दिमाग और गुर्दे को अपना निशाना बनाता है जिससे मरीज को हार्ट अटैक, लकवा एवं गुर्दे की बीमारी हो जाती है। ब्लड प्रेशर की बीमारी ज्यादातर लोगो मे कोई लक्षण पैदा नही करती, इसका पता केवल ब्लड प्रेशर के नापने से ही पता चलता है इसलिए कहा जाता है की 'Hypertension is a silent किलर' यानी कि उक्त रक्तचाप एक मूक हत्यारा है । उन्होंने कहा ही हमें नियमित रूप से अपना ब्लड प्रेशर चेक करवाते रहना चाहिए जो की आज के दौर में बहुत आसान है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रण मे रखने से इस बीमारी के दुष्प्रभावो को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अधिक नमक का सेवन ब्लड प्रेशर का एक प्रमुख कारण है और प्रतिदिन किसी भी व्यक्ति को एक चम्मच से ज्यादा नमक नही खाना चाहिए । हाई ब्लड प्रेशर होने पर मरीज को नियमित रूप से दवाईया खाना चाहिए और इसके साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाना चाहिए ।
इस अवसर पर डॉ पंकज मनोरिया ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की उम्र और उसके ह्रदय की उम्र में अंतर हो सकता है और हम अपने दिल की वास्तविक उम्र या हार्ट ऐज हम अपने हृदय रेाग विशेषज्ञ से निकलवा सकते हैं। हार्ट ऐज हृदय रोग के रिस्क फैक्टर जैसे कि स्मोकिंग, कोलेस्ट्रॉल, बीपी, शुगर, और हमारे वजन के माध्यम से कंप्यूटर से आसानी से निकाली जा सकती है । यदि आपकी Heart age आपकी वार्षिक age से ज्यादा है तो भविष्य मे आपको हार्ट अटैक और लकवा होने की संभावना अधिक होती है । यदि ऐसा है तो आपको अपने हृदय रोग विशेषज्ञ की सलाह अनुसार अपने रिस्क फैक्टर्स को नियंत्रण मे रखना चाहिए । डॉ पंकज मनोरिया ने कहा कि यदि हम अपनी heart age अपनी वार्षिक age से कम रखते है तो भाविष्य मे एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी एवं बाईपास सर्जरी की आवश्यकता को कफी हद तक कम किया जा सकता है । - Window To News