अब फेसबुक पर दिखेंगे फेसबुक में आपसे जुड़े क़रीबी दोस्त सबसे ऊपर!
Saturday - May 18, 2019 9:54 am ,
Category : WTN HINDI
फेसबुक में आ रहा है नया फ़ीचर
फेसबुक करने जा रहा है अपनी न्यूज़ फीड में बदलाव!
MAY 18 (WTN) – आजकल जिसके पास भी स्मार्ट फ़ोन है, वो फेसबुक का उपयोग तो ज़रूर ही करता ही होगा। धीरे-धीरे फेसबुक पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है। फेसबुक की लोकप्रियता इतनी है कि पूरी दुनिया में फेसबुक के क़रीब 2 अरब 30 करोड़ यूजर्स हैं। बात करें भारत की, तो भारत में भी फेसबुक के करोड़ों की तादात में यूजर्स हैं।

जैसा कि आप जानते हैं कि अपने यूजर्स की सुविधा के लिए फेसबुक समय-समय पर फ़ीचर्स में बदलाव करता रहता है, ताकि यूजर्स को ऐप पर बोरियत महसूस ना हो और उन्हें कुछ नया हासिल होता रहे। अपने यूजर्स को फेसबुक अब एक नया फ़ीचर देने जा रहा है। इस नये फ़ीचर में फेसबुक अपनी न्यूज़ फीड में बदलाव कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक़, इस नये फेरबदल में यूजर्स फेसबुक में अपने उन दोस्तों को देख पाएंगे, जिन्हें वो सबसे ज़्यादा देखना चाहते हैं। इतना ही नहीं, फेसबुक के इस नये फ़ीचर में यूजर्स उन लिंक्स को भी देख पाएंगे जो कि प्लेटफॉर्म में सबसे ज़्यादा उपयुक्त हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेसबुक ने उन पोस्टों के बारे में और अधिक सन्दर्भ प्राप्त करने के लिए सर्वेक्षण किया है, जिन्हें लोग ज़्यादा देखना चाहते हैं और वे उन्हें किसके माध्यम से देखना चाहते हैं। यानी कि फेसबुक में जो भी आपकी पोस्ट को सबसे ज़्यादा देखता, वो आपकी फीड में सबसे ऊपर दिखाई देगा।

यानी कि यदि फेसबुक में किसी को एक ही फ़ोटो में टैग किया जा रहा है, वह एक ही पोस्ट पर लगातार प्रतिक्रिया और टिप्पणी कर रहा है और एक ही स्थानों पर चेक-इन कर रहा है, तो ऐसे में फेसबुक इस पैटर्न को देखेगा। इन सभी पैटर्न को देखने के बाद फेसबुक अपने एल्गोरिदम को सूचित करने के लिए इन पैटर्न का उपयोग करेगा।