खरीदने जा रहे हैं गोल्ड, तो पहले पढ़ लें यह आर्टिकल!
Thursday - May 23, 2019 12:27 pm ,
Category : WTN HINDI
24, 22 और 18 कैरेट सोने में होता है बहुत अंतर
24 कैरेट सोना होता है सबसे ज़्यादा शुद्ध; 18 कैरेट सोने में होती है 75 प्रतिशत शुद्धता
MAY 23 (WTN) – देखा गया है कि आम तौर पर लोग गोल्ड यानी कि सोना ख़रीदते समय उसका दाम देखते हैं, लेकिन सोना ख़रीदते समय लोग यह नहीं देखते हैं कि उन्हें सोना क्यों ख़रीदना है। साथ ही जिस सोने की ख़रीदी वे कर रहे हैं, वो कितनै कैरेट का यह। यही वो बातें हैं जिसके बारे में लोग पता नहीं करते हैं, जबकि यह जानना काफ़ी ज़रूरी है।

आमतौर पर दुकानदार जो सोना दे देता है, वो आप ख़रीदकर ले आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोना खरीदने से पहले आपको यह जानना चाहिए कि वो कितने कैरेट का है? यदि आप नहीं जानते हैं कि आपको कितने कैरेट का सोना ख़रीदना चाहिए, तो हम आपको बताते हैं कि सोने में कैरेट का क्या मतलब होता है? साथ ही आपको बताते हैं कि कितने कैरेट सोने का क्या उपयोग है?

दरअसल, कैरेट सोने की शुद्धता की माप है। सबसे पहले आपको बताते हैं 24 कैरेट सोने के बारे में। 24 कैरेट सोने से मतलब है कि लगभग शुद्ध सोना। 24 कैरेट सोने में सोने की मात्रा 99.99 प्रतिशत रहती है। सोने की शुद्धता का पैमाना 24 कैरेट को ही माना गया है। शुद्ध सोने की पहचान यह है कि वह बहुत ज़्यादा ही लचीला होता है। 24 कैरेट सोना इतना लचीला होता है कि उससे गहने बनाना आसान नहीं है, इसलिए 24 कैरेट सोना यदि आप खरीद रहे हैं तो उसे सिर्फ़ सिक्कों और बिस्किट के रूप में ही खरीदें ना कि गहने बनाने के लिए।

जानकारों के मुताबिक़ गहने बनवाने के लिए 22 कैरेट सोना सबसे ज़्यादा उपयुक्त रहता है। 22 कैरेट सोना, 24 कैरेट सोने से शुद्धता के मामले में कम होता है। 22 कैरेट सोने में सोने की मात्रा सिर्फ़ 91.67 प्रतिशत होती है। बाकी उसमें ताम्बा और जिंक जैसी धातुएं मिलाई जाती हैं ताकि इससे गहने आसानी से बन सकें।

वहीं 18 कैरेट गोल्ड में सोने की मात्रा 75 प्रतिशत होती है। बाकी गहने बनवाने के लिए इसमें 25 प्रतिशत के क़रीब चांदी, जिंक, निकेल और ताम्बा मिलाया जाता है। आम तौर पर सोने के ऐसे गहने, जिसमें अन्य पत्थर जैसे मोती या डायमंड जुड़े होते हैं वे 18 कैरेट सोने के ही बने होते हैं। 18 कैरेट गोल्ड, 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड से ज़्यादा मज़बूत होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोना काफ़ी लचीला होता है, और अन्य धातुओं के कारण ही इसमें मज़बूती आती है। इसलिए 18 कैरेट सोना सबसे ज़्यादा मजबूत होता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 24 कैरेट सोना जो कि सबसे ज़्यादा शुद्ध होता है, उसके दाम भी सबसे ज़्यादा होते हैं। वहीं 22 कैरेट के दाम उससे थोड़े कम, और 18 कैरेट सोने के दाम तीनों में सबसे कम होते हैं। इसलिए जब भी सोना खरीदने जाएं, तो अपनी ज़रूरत के अनुसार ही 24, 22 या 18 कैरेट का सोना खरीदें।