मध्यप्रदेश बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ी हिमांशु, अमन और माही का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन
Saturday - May 25, 2019 12:07 pm ,
Category : WTN HINDI
भोपाल : 25 मई (WTN): राष्ट्रीय बॉक्सिंग अकादमी रोहतक हरियाणा में 27 मई से 17 जून, 2019 तक आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर (नेशनल ट्रेनिंग कैम्प) के लिए मध्य प्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ी हिमांशु श्रीवास (54 किलोग्राम भारवर्ग), अमन सिंह बिष्ट (81 किग्रा. भारवर्ग) और माही लाम्बा (63 किग्रा. भारवर्ग) का चयन हुआ है। नेशनल कैम्प में अकादमी के खिलाड़ी हंगरी में होने वाले इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट की तैयारी करेंगे। जूनियर बालक बालिकाओं के लिए आयोजित इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में देशभर के 38 खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं जिनमें अकादमी के तीन खिलाड़ी भी शामिल हैं।
नेशनल ट्रेनिंग कैम्प के लिए रवाना होने से पूर्व खिलाड़ियों ने संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस. एल. थाउसेन से भेंट की। खेल संचालक डॉ. थाउसेन ने खिलाड़ियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी। उक्त खिलाड़ी बॉक्सिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रोशनलाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं। - Window To News