जानिए कैसे उपयोग करें सबसे पहले व्हाट्सएप के नये फ़ीचर्स?
Thursday - May 30, 2019 12:17 pm ,
Category : WTN HINDI
आप भी बन सकते हैं व्हाट्सएप बीटा वर्जन के ‘टेस्टर’
व्हाट्सएप के बीटा वर्जन से पाएं सबसे पहले नये फ़ीचर्स!
MAY 30 (WTN) – यदि आप स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं तो फ़िर उसमें व्हाट्सएप का प्रयोग तो आप ज़रूर ही करते होंगे। अपने यूजर्स की सुविधा के लिए समय-समय पर व्हाट्सएप नये-नये फ़ीचर्स लाता रहता है। व्हाट्सएप जब भी नया फ़ीचर लाता है तो आपको उसके बारे में पता चलता है कि व्हाट्सएप का अपडेट वर्जन आ रहा है और उसकी बीटा वर्जन में टेस्टिंग चल रही है।

वहीं कभी-कभी आपको पता चलता है कि व्हाट्सएप के नये अपडेट को सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है, क्योंकि ये बीटा वर्जन में है। यह सभी बातों पढ़कर और सुनकर आप सोचते होंगे कि टेस्टिंग वाले व्हाट्सएप फ़ीचर का इस्तेमाल आप कर सकते हैं क्या?

जीहां आप व्हाट्सएप पर टेस्टिंग वाले फ़ीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आप व्हाट्सएप पर किसी भी नये फ़ीचर को सबसे पहले अपने मोबाइल फोन पर उपयोग कर सकेंगे। आइये हम आपको बताते हैं कि व्हाट्सएप के टेस्टिंग फ़ीचर का आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप का टेस्टिंग फ़ीचर हासिल करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। ऐसा करने से व्हाट्सएप के सभी टेस्टिंग स्टेज वाले फ़ीचर्स का आप इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए आपको व्हाट्सएप का Beta वर्जन डाउनलोड करना होगा। व्हाट्सएप के बीटा वर्जन को आप इंटरनेट ब्राउजर से sign up कर डाउनलोड कर सकते हैं।

व्हाट्सएप के बीटा वर्जन को डाउनलोड करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए साइट पर जाकर आप टेस्टर बन सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के कुछ घण्टे के बाद आपको बीटा वर्जन डाउनलोड करने की लिंक मिल जाएगी। इसके अलावा यूजर्स अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन से भी WhatsApp के बीटा वर्जन को डाउनलोड कर सकते हैं।

मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप बीटा वर्जन डाउनलोड करने के लिए आप Google Play Store पर जाकर WhatsApp को सर्च करें। गूगल प्ले स्टोर पर सर्च करने के बाद 'Become a Beta Tester' सेक्शन में जाकर आपको 'I'm In' बटन पर टैप करना होगा, जिसके बाद 'Join' पर क्लिक करें। जैसे ही आप ज्वाइन पर क्लिक करेंगे तो आपका व्हाट्सएप, बीटा वर्जन में अपडेट हो जाएगा।

व्हाट्सएप के बीटा वर्जन को डाउनलोड करने के बाद उसमें हो रहे लगातार अपडेट्स के कारण व्हाट्सएप कई बार स्लो हो जाता है। अगर व्हाट्सएप में इस तरह की परेशानी सामने आती है तो आप उसे डिलीट भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको ब्राउजर या Google Play Store पर जाना होगा और 'leave the program' बटन पर क्लिक करना होगा।

व्हाट्सएप के बीटा वर्जन का प्रयोग करने से आपको उसके सभी नये फ़ीचर्स सबसे पहले यूज करने मिलेंगे। तो जो भी नया फ़ीचर व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए लाएगा, उसका प्रयोग सबसे पहले आप बीटा वर्जन पर कर सकेंगे।