कोर्टयार्ड बाय मैरियट (एएडब्ल्यू) फिनाले में हुआ फैशन शो और डांस काम्पीटिशन
Friday - May 31, 2019 5:41 pm ,
Category : WTN HINDI
भोपाल, 31 मई 2019 (WTN)। मैरियट इंटरनेशनल 20 मई को अपनी स्थापना की एनिवर्सरी के रूप में एसोसिएट्स एप्रीसिएशन वीक (एएडब्ल्यू) आयोजित करता है। इस हफ्ते में मैरिएट के एसोसिएटस की ग्लोबल फैमिली के काम को प्रोत्साहित किया जाता है।
इसके तहत कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल द्वारा अपने सहयोगियों की भावनाओं, जुनून और प्रतिभा को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष एसोसिएट्स एप्रीसिएशन वीक (एएडब्ल्यू) का आयोजन किया जाता है। होटल परिसर में यह सेलीब्रेशन 27 से 30 मई तक आयोजित किया गया जिसका रंगारंग समापन विगत रात्रि संपन्न हुआ।

इस दौरान होटल के स्टॉफ ने चार अलग-अलग हाउसेस में बंटकर अपनी प्रतिभा कर प्रदर्शन किया। अलग-अलग हाउस में बटी टीम्स हर दिन थीम लंच एक्टिविटी की इंचार्ज रही। इसकी शुरुआत 27 मई को टेक केयर वेल बिंग के तहत हुई। इस दौरान सुबह से पूल एरोबिक्स, थीम लंच और सरप्राइज हाउस एक्टिविटी आयोजित की गईं।
28 मई को हैलोविन थीम पर सेलीब्रेट किया गया। इसमें डेविल साइड अप, थीम लंच और सरप्राइज हाउस एक्टिविटी प्रमुख रहीं। 29 मई को रूरल इंडिया के तहत थीम के तहत लंच और सरप्राइज हाउस एक्टिविटी के साथ सर्व 360 एक्टिविटी मुख्य आकर्षण रहा।

सेलीब्रेशन के अंतिम दिन यानि 30 मई को फैशन शो तथा डांस काम्पीटिशन का आयोजन मेला और रेट्रो टू मेट्रो थीम पर किया गया। इसमें हंट योर स्पोर्ट, थीम लंच और गाला नाइट शामिल रहे। चारों हाउसेस के पार्टिसिपेंट्स ने सामाजिक संदेश से लेकर इंडियन वेडिंग और हिन्दी फिल्मों के किरदारों की लोकप्रिय डेसेस पहन रैम्प वॉक किया। सामाजिक संदेश की थीम के तहत दिव्यांगजनों को सम्मान व प्यार देने की बात को रखा गया जबकि वेडिंग थीम में राजस्थान से लेकर देश के अलग अलग प्रांतों मे शादी के कास्ट्म्स का प्रदर्शन किया गया। हिन्दी फिल्मों के जिन लोकप्रिय किरदारों को रैम्प पर प्रदर्शित किया गया उनमें डॉन, मोगेम्बो, गब्बर और स़्त्री प्रमुख थे।
कोर्टयार्ड बाय मैरियट, भोपाल के महाप्रबंधक विजयन गंगाधरन ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एएडब्ल्यू साल का वह समय होता है जो उन्हें टीम वर्क का महत्व बताता है। अपने कर्मचारियों के सतत सहयोग के बिना इस तरह के इवेंट करना असंभव है। यही वजह है कि कोर्टयार्ड बाय मैरियट इसे एक अवसर के रूप में देखता है, जब वह मैरियट के हर एक कर्मचारी के प्रति अपने आभार को व्यक्त कर सकता है। - Window To News