BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

​बिना मोबाइल नम्बर सेव किये व्हाट्सएप ग्रुप में कीजिए एड!

Saturday - June 1, 2019 3:42 pm , Category : WTN HINDI
व्हाट्सएप ग्रुप में आया नया फ़ीचर
व्हाट्सएप ग्रुप में आया नया फ़ीचर

सिर्फ़ एक लिंक सेंड कर किसी को भी कीजिए व्हाट्सएप ग्रुप में एड

JUNE 01 (WTN) –
यदि आपके पास स्मार्टफोन है तो आप उसमें व्हाट्सएप का प्रयोग तो ज़रूर ही करते होंगे। व्हाट्सएप दुनियाभर में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। अपने यूजर्स को नये-नये फ़ीचर समय-समय पर व्हाट्सएप देता रहता है। व्हाट्सएप पर यूजर्स को वॉइस कॉलिंग, वीडियो चैट और ग्रुप चैट आदि सुविधाएं मिलती हैं। समय के साथ व्हाट्सएप का ग्रुप चैट फ़ीचर काफ़ी लोकप्रिय हो गया है। व्हाट्सएप पर परिवार, मित्र, व्यापार और सहकर्मियों सभी के साथ ग्रुप बन रहे हैं और ग्रुप के सदस्य एक दूसरे के साथ चैटिंग कर रहे हैं।



वैसे तो व्हाट्सएप के बारे में  यूजर्स बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन व्हाट्सएप के कई ऐसे भी फ़ीचर्स हैं, जिसके बारे में यूजर्स को जानकारी नहीं है या फ़िर उसके बारे में कम ही जानते हैं। इसी तरह के एक फ़ीचर के बारे में हम आपको बता रहे हैं कि जब आपके पास किसी का मोबाइल नम्बर कॉन्टैक्ट लिस्ट मे सेव ना हो तो उसे आप व्हाट्सएप ग्रुप में कैसे एड कर सकते हैं।

 

जैसा कि आप जानते हैं कि व्हाट्सएप में आप यदि पहली बार किसी को मैसेज सेंड करना चाहते हैं तो उसे तभी मैसेज सेंड कर सकते हैं, जब उसका नम्बर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव हो। वहीं जिस किसी का नम्बर कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव होगा, उसे ही आप व्हाट्सएप के किसी ग्रुप में एड कर सकते हैं। लेकिन हाल ही में व्हाट्सएप में ग्रुप इनवाइट लिंक फ़ीचर जोड़ा गया है, इस फ़ीचर की मदद से एडमिन नम्बर सेव किया बिना ही यूजर्स को ग्रुप में जोड़ सकता है।



ऐसा करने के लिए सबसे पहले व्हाट्सएप पर ग्रुप चैट विंडो को ओपन करें। ग्रुप चैट विंडो ओपन करने के बाद आपको दाई तरफ़ तीन डॉट दिखाई देंगे, इन डॉट पर क्लिक करें। जैसे ही आप इन डॉट्स पर क्लिक करेंगे, यहां पर आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे। इन विकल्पों में से एक विकल्प इंफो पर आपको क्लिक करना है। इंफो विकल्प पर क्लिक करने के बाद नीचे की तरफ़ स्क्रॉल करें और यहां पर इनवाइट वाया लिंक के ऑप्शन पर टैप करें।



यहां पर आपको कुछ विकल्प दिखाई देंगे, जैसे सेंड लिंक वाया व्हाट्सएप, कॉपी लिंक, शेयर लिंक और रिवोक लिंक। इन विकल्पों में से किसी एक का प्रयोग करके आप यूजर को जोड़ सकते हैं। जिस भी यूजर को आप ग्रुप में जोड़ना चाहते हैं उसे कोई एक लिंक सेंड कर सकते हैं। इस तरह बिना किसी का नम्बर कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव किया बिना ही आप उसे व्हाट्सएप के ग्रुप में एड कर सकते हैं। लेकिन एक बात ध्यान रखें कि जिसे भी ग्रुप में एड करने के लिए लिंक सेंड किया है, यह उसकी मर्जी पर निर्भर करता है कि वो ग्रुप का सदस्य बनता है कि नहीं।