आपके शरीर को ‘कमज़ोर’ कर रहा है एयर कंडीशनर!
Thursday - June 6, 2019 10:25 am ,
Category : WTN HINDI
एसी के ज़्यादा प्रयोग से आप हो रहे हैं बीमार
सावधान! एसी की आदत से आपका शरीर बन सकता है बीमारियों का घर
JUNE 06 (WTN) – भीषण गर्मी के कारण इन दिनों भारत में लोगों का जीना दूभर हो गया है। कई शहरों में तापमान 47 से 49 डिग्री तक जा चुका है। रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से निजात पाने के लिए पंखे और कूलर के अलावा आजकल एसी यानि कि एयर कंडीशनर का चलन काफ़ी बढ गया है। एक समय था जब सिर्फ़ ऑफिस में ही एसी का उपयोग किया जाता था, लेकिन अब सम्पन्न वर्ग के अलावा मध्यमवर्गीय लोगों के घरों में भी एसी का उपयोग किया जा रहा है। वैसे कहा जाता है कि भारत में घरों में एसी होना शान की बात मानी जाती है, बस वो घर में लगा होना चाहिए।
कहने को तो एसी लगाने से आपको गर्मी से निजात मिलती है। लेकिन रोज़ाना 8 से 9 घण्टे तक एसी की अप्राकृतिक हवा में रहने से कई तरह की बीमारियों से आप पीड़ित हो सकते हैं। जीहां एसी में ज़्यादा समय तक रहने वालों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एक रिसर्च के मुताबिक़, एसी में ज़्यादा समय तक बैठे रहने से मोटापा बढ़ता है। यह पढ़कर आश्चर्य में पड़ गये होंगे आप, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ठण्डी जगह पर मानव शरीर की ऊर्जा ख़र्च नहीं होती है, जिससे शरीर की चर्बी धीरे-धीरे बढ़ने लगती है और आप मोटापे के शिकार होने लगते हैं।
वहीं ज़्यादा समय तक एसी में बैठने से थकान महसूस होने लगती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि एसी कमरे के तापमान का कम कर देता है। कमरे का तापमान कम होने से शरीर को अपना तापमान बनाए रखने के लिए ज़्यादा मेहनत करना पड़ती है। इसी कारण से एसी कमरे में बैठे व्यक्ति को जल्दी ही थकान महसूस होने लगती है।
इतना ही नहीं, एसी की हवा में ज़्यादा समय तक बैठने से आपके दिमाग पर भी असर पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज़्यादा समय तक एसी में बैठने से ब्रेन सेल्स धीरे-धीरे सिकुड़ने लगते हैं। ब्रेन सेल्स के सिकुड़ने से मानव मस्तिष्क सीधे तौर पर प्रभावित होता है, जिससे चक्कर आने जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं एसी में बैठने से मानव शरीर के रक्त संचार में व्यवधान पैदा हो सकता है। ऐसा होने से मसल्स में खिंचाव महसूस होने लगता है और सिरदर्द की परेशानी शुरू हो जाती है।
एसी की हवा में ज़्यादा देर तक बैठना आपकी आंखों के लिए भी हानिकारक है। एसी की ठण्डी हवा और रूखेपन के कारण आंखों में रूखापन, चुभन, पानी आना और खुजली की शिकायत हो सकती है। एसी में ज़्यादा बैठने से सांस सम्बन्धी रोगों का ख़तरा बढ़ जाता है। वहीं साइनस की समस्या का सामना भी एसी में ज़्यादा देर तक बैठने वाले लोगों को करना पड़ सकता है। यदि आप घर या ऑफिस में एसी में लगातार बैठ रहे हैं तो ध्यान रखें कि समय-समय पर उसका फिल्टर साफ़ करते रहें, क्योंकि यदि आपने ऐसा नहीं किया तो उससे निकलने वाली हवा में धूल और बैक्टीरिया हो सकते हैं जिससे आपको एलर्जी हो सकती है और आप सर्दी और जुकाम से पीड़ित हो सकते हैं।
ज़्यादा समय तक एसी में बैठे रहना आपकी त्वचा के लिए भी सही नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि एसी में लगातार बैठने से त्वचा की स्वाभाविक नमी कम होने लगती है, जिसके कारण त्वचा में रूखापन और खुजली होने लगती है। यदि आप जोड़ों के दर्द से बचना चाहते हैं तो एसी की हवा में कम से कम ही बैठें। ज़्यादा देर तक एसी की हवा में बैठने से हड्डियों में अकड़न महसूस हो सकती है, जिसके कारण गठिया रोग से आप पीड़ित हो सकते हैं।
तो देखा आपने कि एसी में ज़्यादा समय तक बैठने से आपको किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गर्मी से निजात पाने के लिए बेहतर होगा कि आप एसी का प्रयोग कम से कम करें। एसी के ज़्यादा प्रयोग से आपको शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो हमारी आपको सलाह है कि गर्मी में एसी का ज़्यादा प्रयोग करने से अच्छा है कि प्राकृतिक रूप से अपने शरीर को ठण्डा रखा जाए।