रिलायंस जियो अब डीटीएच सेक्टर में धमाका करने की तैयारी में
Friday - June 7, 2019 4:00 pm ,
Category : WTN HINDI
डीटीएच के क्षेत्र में क्रांति लाने की तैयार में मुकेश अम्बानी
एक ही कनेक्शन में पाएं टीवी चैनल्स, ब्रॉड बैंड और लैंडलाइन कॉलिंग!
JUNE 07 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि मुकेश अम्बानी की टेलीकॉम कम्पनी रिलायंस जियो ने पूरे भारत में अपनी बादशाहत साबित कर दी है। यदि टैक्निकल भाषा में कहें तो रिलायंस जियो ने खुद को वायरलेस सेक्टर में विजेता साबित कर दिया है। जियो के कारण मोबाइल नेटवर्किंग कम्पनियों को काफ़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है और घाटा उठाना पड़ रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिलांयस जियो अब मोबाइल नेटवर्किंग में अपनी बादशाहत साबित करने के बाद डीटीएच और लैंडलाइन के बिजनेस में अपने कदम रखने जा रही है। जी हां यदि सभी कुछ योजना के अनुसार और समय पर रहा तो रिलांयस जियो जल्द ही डीटीएच और लैंडलाइन सेक्टर में भी एंट्री कर सकती है, जो कि भारत के लैंडलाइन सेक्टर में एक नया परिवर्तन लेकर आएगी। कहा जा रहा है कि जिस तरह से रिलांयस जियो ने देश में पहले से मौजूद मोबाइल नेटवर्किंग कम्पनियों से आगे निकलकर देश के मोबाइल नेटवर्किंग में अपना प्रभुत्व जमा लिया है, वैसे ही इस सेक्टर की कम्पनियों को भी रिलायंस से चुनौती मिलने की पूरी सम्भावना है।
भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अम्बानी टेलीकॉम सेक्टर में अपनी धाक जमाने के बाद डीटीएच और ब्रॉडबैंड सेक्टर में बहुत कुछ क्रान्तिकारी करने जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो ने पिछले साल 2018 में गीगाफाइबर लॉन्च किया था, जिसके साथ जियो गीगा टीवी भी दिखाया गया था। हालांकि, जियो गीगाफाइबर सेवा अभी तक पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाई है। कहा जा रहा है कि इसकी टेस्टिंग का काम चल रहा है और जल्द ही इसे भी पूरा कर लिया जाएगा।
रिलांयस जियो के डीटीएच सेक्टर में कदम रखने की जानकारी मिलने के बाद, रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल डिजिटल टीवी और डिश टीवी का मर्जर हो सकता है। माना जा रहा है कि इन दोनों कम्पनियों के मिलने से एयरटेल डिजिटल टीवी को मज़बूती मिलेगी। कहा जा रहा है कि यदि गीगा टीवी पूरे भारत में लॉन्च होती है, जो इसका सीधा मुक़ाबला एयरटेल और रिलांयस जियो की डीटीएच के बीच होगा।
जैसा कि हमने आपको बताया कि जियो की गीगाफाइबर और गीगा टीवी सेवा का ट्रायल चल रहा है। ट्रायल के बाद रिलांयस जियो इन सेवाओं को कुछ महीनों में शुरू कर देगा। जियो गीगाफाइबर और गीगा टीवी के ट्रिपल प्लान जल्द ही जारी कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें ब्रॉडबैंड, टीवी और लैंडलाइन तीनों का सब्सक्रिप्शन ग्राहक को मिलेगा। लॉन्चिंग के समय जियो 600 रुपये प्रति महीने की क़ीमत पर इस प्लान को जारी कर सकता है, जिसमें ग्राहक को 600 चैनल, 1 जीबीपीएस की स्पीड से डेटा और अनलिमिटेड लैंडलाइन कॉलिंग सर्विस मिलेगी।
हालांकि, इस सब की अभी पुष्टि नहीं हुई है और यह बातें बस चर्चा में ही हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि रिलांयस जियो, डीटीएच और लैंडलाइन सेक्टर में आने की जोरशोर से तैयारी कर रहा है। जिस तरह से रिलायंस ने पहले मुफ्त में और फिर सबसे सस्ती दरों पर जियो को लॉन्च कर मोबाइल नेटवर्किंग कम्पनियों का धंधा ठप कर दिया था, उसके बाद कहा जा रहा है कि यदि रिलांयस ने इसी तरह की प्लानिंग डीटीएच और लैंडलाइन सेक्टर में की तो इस क्षेत्र में पहले से स्थापित कम्पनियों बहुत बड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजरना होगा।
ऐसा इसलिए, क्योंकि रिलांयस जियो अपने पैकेज में टीवी चैनल्स, ब्रॉडबैंड और लैंड लाइन कॉलिंग सर्विस तीनों एक साथ देने जा रहा है। यदि ग्राहक को एक साथ तीनों ही सुविधाएं कथित रूप से कम से कम मन्थली चार्ज में मिलेंगी तो फ़िर सिर्फ टीवी चैनल्स की सुविधा देने वाली डीटीएच कम्पनियों का क्या होगा आप खुद ही सोच सकते हैं।