सिर्फ़ 48 घण्टे में बनवाइये पैन कार्ड
Saturday - June 8, 2019 3:43 pm ,
Category : WTN HINDI
घर बैठे बनवाइये पैन कार्ड
ज़रूरी दस्तावेज हैं तो घर बैठे बनवाइये पैन कार्ड
JUNE 08 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि आजकल वित्तीय लेन देन समेत कई अन्य कामों के लिए पैन कार्ड एक ज़रूरी दस्तावेज बन गया है। पहचान पत्र के रूप में भी आप पैन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। वैसै तो अब पैन कार्ड बनवाना काफ़ी आसान हो गया है। इनकम टैक्स विभाग ने अब इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भी पैन कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। ये पैन कार्ड सिर्फ 48 घंटे के भीतर आपको मिल जाता है।
इलेक्ट्रॉनिक तरीके से पैन कार्ड इश्यू कराने के लिए आपको सबसे पहले फॉर्म 49ए या 49एए के जरिए पैन कार्ड के लिए आवेदन देना होगा। आवेदन देने के लिए आपको https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर जाना होगा। यहां आपको एक फॉर्म दिखेगा। इस फॉर्म में दी गई जानकारी को आपको सावधानी से भरना है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑनलाइन तरीके से पैन कार्ड के लिए आवेदन देने कुछ दस्तावेज काफ़ी ज़रूरी हैं। पैन कार्ड बनवाने के लिए पहचान औऱ पते का कोई एक प्रमाणपत्र ज़रूरी है। वहीं जन्म तिथि के लिए एक प्रमाण पत्र होना ज़रूरी है। वहीं सफेद बैकग्राउंड वाले 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो भी ज़रूरी हैं।
वहीं इलेक्ट्रॉनिक तरीके से पैन कार्ड बनवाते समय ईमेल आईडी और मोबाइल नम्बर होना भी ज़रूरी है। चूंकि आप पैन कार्ड के लिए आवेदन ऑनलाइन दे रहे हैं, इसलिए डिजिटल हस्ताक्षर की भी ज़रूरत होगी। ये सारी जानकारी भरकर आप ऑनलाइन फॉर्म अपलोड कर दें। इलेक्ट्रॉनिक तरीके से दिये गये अपने आवेदन को आप ट्रैक भी कर सकते हैं कि पैन कार्ड बनने की प्रक्रिया कहां तक पूरी हुई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैन कार्ड व्यक्ति, एचयूएफ और कम्पनी के नाम पर बनाया जा सकता है।
तो देखा आपने कि आप घर बैठे ही आसानी से पैन कार्ड बनवा सकते हैं। लेकिन हम आपको एक बार फ़िर बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक तरीके से पैन कार्ड आवेदन देने के लिए आपके पास ईमेल आईडी और मोबाइल नम्बर होना ज़रूरी है। वहीं सफेद बैकग्राउंड वाले दो पास पोर्ट साइज फोटो की भी ज़रूरत पड़ेगी। साथ ही जन्म तारीख, पहचान और पते के लिए भी दस्तावेज की ज़रूरत पड़ेगी। इन सभी दस्तावेजों की सहायता से आप आसानी से घर बैठे ही 48 घण्टे में पैन कार्ड बनवा सकते हैं।