अब बोलकर टाइप कीजिए व्हाट्सएप पर मैसेज!
Tuesday - June 11, 2019 3:55 pm ,
Category : WTN HINDI
व्हाट्सएप के डिक्टेशन फ़ीचर से मिलेगी टाइपिंग से ‘राहत’
व्हाट्सएप के माइक फ़ीचर से लम्बे मैसेज लिखने के झंझट से मिली मुक्ति
JUNE 11 (WTN) – यदि आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आप उसमें व्हाट्सएप का प्रयोग तो ज़रूर ही करते होंगे। कई बार व्हाट्एस पर चैटिंग के दौरान आप टाइप करते-करते बोर हो जाते हैं। लेकिन यदि आप व्हाट्सएप पर टाइपिंग करने से बचना चाहते हैं तो व्हाट्सएप का माइक फ़ीचर आपको बिना टाइप किये मैसेज लिखने में मदद करता है।
यानी कि अब आप व्हाट्सएप पर टाइप करने की बजाय सिर्फ़ बोलकर मैसेज को टाइप कर सकते हैं और उसे भेज सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप का माइक फ़ीचर या फ़िर कहें डिक्टेशन फ़ीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
हालांकि, वैसे तो यह डिक्टेशन फ़ीचर पहले से ही गूगल असिस्टेंट और सिरी में मौजूद है। लेकिन
अब यह फ़ीचर व्हाट्सएप में यूजर्स को इन-बिल्ट मिलेगा। इस फ़ीचर की मदद से यूजर्स किसी भी मैसेज को डिक्टेट कर यानी कि बोलकर टाइप कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माइक का फ़ीचर अब आपको व्हाट्सएप के कीबोर्ड में ही मिल जाएगा।
व्हाट्सएप के डिक्टेशन फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप अपना व्हाट्सएप ओपन करें। व्हाट्सएप ओपन करने के बाद जिसे आप मैसेज भेजना चाहते हैं उसका कॉन्टैक्ट सिलेक्ट करें। कॉन्टैक्ट सिलेक्ट करने के बाद टाइपिंग करने वाले कीबोर्ड को खोलें। कीबोर्ड ओपन करते ही एंड्रॉयड यूजर्स को टॉप राइट में एक माइक का फ़ीचर दिखाई देगा, वहीं iOS यूजर्स को यह फ़ीचर नीचे की तरफ़ दिखाई देगा।
जब आप मैसेज को कीबोर्ड पर टाइप किये बिना टाइप करना चाहते हैं तो आप व्हाट्सएप के कीबोर्ड में माइक आइकन को सिलेक्ट करें। माइक आइकन को सिलेक्ट करने के बाद मैसेज को डिक्टेट करना यानी कि बोलना शुरू कर दें। जो जो आप बोलते जाएंगे वो वो अपने आप टाइप होता जाएगा।
वहीं मैसैज को डिटेक्ट करते समय यदि आपको कॉमा, फुलस्टॉप या फिर क्वेश्चन मार्क का उपयोग करना है तो इसके लिए आपको comma, full stop और question mark जैसी कमांड देना होगी। मैसेज पूरा टाइप होने के बाद आप मैनुअली SEND बटन को दबाकर मैसेज को भेज सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप मैसेज भेजने से पहले उसे एडिट भी कर सकते हैं। पर मैसेज एडिट करने के लिए आपको इसे टाइप करके ही एडिट करना होगा। तो यदि आप लम्बे मैसेज टाइप करने में परेशानी महसूस करते हैं तो व्हाट्सएप के इस फ़ीचर के जरिये सिर्फ बोलकर ही मैसेज को लिख सकते हैं और उसे सेंड कर सकते हैं।