...तो व्हाट्सएप पर इस तरह से ‘छिपाएं’ अपनी पर्सनल चैटिंग!
Tuesday - June 18, 2019 12:12 pm ,
Category : WTN HINDI
व्हाट्सएप के कई फ़ीचर्स हैं आपके काम के
पर्सनल चैटिंग छिपाने के लिए अपनी चैट को करें ‘आर्काइव’
JUNE 18 (WTN) – आधुनिक युग में व्हाट्सएप एक ज़रूरत बन गया है। जिसके पास भी स्मार्टफोन है वो व्हाट्सएप का प्रयोग अपने फोन में ज़रूर करता ही है। व्हाट्सएफ कम्यूनिकेशन्स से आजकल काफ़ी निजी, व्यवसायिक और ऑफिस सम्बन्धित काम हो जाते हैं। वहीं व्हाट्सएप पर यदि सबसे ज़्यादा कोई काम होता है तो वो है पर्सनल चैटिंग का।
दरअसल, यह पर्सनल चैटिंग ऐसी होती हैं जिसे हम किसी को भी दिखाना नहीं चाहते हैं। लेकिन कई बार कोई हमारा स्मार्टफोन ले लेता है तो चिंता रहती है कि वो हमारी व्हाट्सएप की प्राइवेट चैटिंग को ना पढ़ ले। युवा लड़के और लड़कियों को तो ज़्यादा डर सताता रहता है कि कहीं घर वाले उनकी प्राइवेट व्हाट्सएप चैटिंग को ना पढ़ लें।
वैसे तो व्हाट्सएप में चैट को डिलिट करने का ऑप्शन होता है, लेकिन कुछ चैट इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि उन्हें डिलिट भी नहीं कर सकते हैं। कितना अच्छा हो कि आपकी व्हाट्सएप की चैट थोड़ी देर के लिए छिपाई जा सके वो भी बिना डिलिट किये। जी हां ऐसा हो सकता है। आइये व्हाट्सएप के इस फ़ीचर के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
व्हाट्सएप पर आप अपनी पर्सनल चैट को कुछ देर के लिए छिपा सकते हैं। ऐसा करने के लिए सबसे पहले आप व्हाट्सएप को ओपन करें। जिस कॉन्टैक्ट से की गई चैट को आप छिपाना चाहते हैं उस चैट को स्क्रीन पर लॉन्ग प्रेस करें। जैसे ही आप चैट पर लॉन्ग प्रेस करेंगे तो आपके सामने टॉप पर कई विकल्प आएंगे।
टैप करने के बाद टॉप पर आए कई विकल्पों में से एक विकल्प होगा आर्काइव(Archive) का। इस ऑप्शन को टैप करते ही आपकी चैट आर्काइव हो जाएगी यानी कि छिप जाएगी और चैट स्क्रीन पर दिखाई नहीं देगी। इसके बाद यदि कोई आपसे आपका स्मार्ट फोन मांगता है तो वो आपके व्हाट्सएप पर जाकर भी आपकी उस चैट को नहीं देख पाएगा जो आपने आर्काइव कर रखी है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप पर आर्काइव की गई सभी चैट्स व्हाट्सएप में सबसे नीचे देखी जा सकती हैं।
तो अब यदि आप अपनी किसी पर्सनल चैट को व्हाट्सएप पर छिपाना चाहते हैं तो आप उसे आर्काइव ऑप्शन के जरिये आसानी से छिपा सकते हैं। वहीं जब चाहें आर्काइव की गई चैट को अनआर्काइव भी कर सकते हैं। लेकिन व्हाट्सएप के आर्काइव फ़ीचर का प्रयोग करके समय ध्यान रखें कि आर्काइव की गई सारी चैटिंग लिस्ट में नीचे शो होती हैं। ऐसे में कोई भी इस पर टैप पर करके इन्हें अनआर्काइव कर सकता है और देख सकता है।