जानिए व्हाट्सएप के बुकमार्क फ़ीचर के बारे में?
Wednesday - June 19, 2019 3:57 pm ,
Category : WTN HINDI
व्हाट्सएप है सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किये जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप
व्हाट्सएप पर 'ऐसे' खोजें पुराना मैसेज!
JUNE 19 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्टफोन है तो आप उसमें व्हाट्सएप का प्रयोग तो ज़रूर ही करते होंगे। आपकी जानकारी के लिए बात दें कि व्हाट्सएप पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। दुनियाभर में व्हाट्सएप के क़रीब 150 करोड़ यूजर्स हैं। व्हाट्सएप की पॉपुलैरिटी की तुलना आप इस बात से कर सकते हैं कि एक रिपोर्ट के मुताबिक़, पूरी दुनिया में व्हाट्सएप यूजर्स हर दिन क़रीब 6,500 करोड़ मैजेस भेजते हैं और इस संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
यदि आप व्हाट्सएप का प्रयोग करते हैं तो आप दिन में कितने ही मैसेज ग्रुप में या फ़िर किसी को पर्सनली भेजते ही होंगे। कई बार इनमें से कई मैसेज ऐसे होते हैं जो आपके लिए बेहद ख़ास होते हैं, और इन मैसेज को आप सेव करके रखना चाहते हैं। इन मैसेज को सुरक्षित रखने के लिए वैसे तो आप इनके स्क्रीनशॉट लेकर इन्हें अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताते हैं, जिससे आप बिना स्क्रीनशॉट लिये ही इन मैसेज को सेव कर सकेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप किसी भी मैसेज को बुकमार्क करने की सहूलियत अपने यूजर्स को देता है। मैसेज को बुकमार्क करने की सहूलियत ग्रुप चैट या प्राइवेट चैट दोनों के लिए उपलब्ध है। व्हाट्सएप के इस फ़ीचर की मदद से आप किसी भी मैसेज को आसानी से दोबारा हासिल कर सकते हैं।
मैसेज को बुकमार्क की सुविधा देने वाले व्हाट्सएप के इस फ़ीचर को स्टार्ड मैसेज नाम से जाना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप का यह फ़ीचर एंड्रॉयड, विंडो और आईओएस तीनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। व्हाट्सएप पर किसी भी मैसेज को स्टार करने के लिए सबसे पहले उस ग्रुप चैट या प्राइवेट चैट पर जाएं जिसका मैसेज आपको आपको स्टार करना है। जिस मैसेज को आपको स्टार करना है उस मैसेज को थोड़ी देर होल्ड कीजिए।
मैसेज को होल्ड करने के बाद आपको स्टार का एक ऑइकन नजर आएगा। इस ऑइकन पर टैप कीजिए। जैसे ही आप ऑइकन पर टैप करेंगे, आपका मैसेज स्टार्ड होकर बुकमार्क हो जाएगा। मैसेज में बुकमार्क होने के बाद इस मैसेज को बाद में आप आसानी खोज सकते हैं।
वहीं आप चाहें तो व्हाट्सएप में किसी भी मैसेज को सर्च करने के लिए सर्च विकल्प का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। व्हाट्सएप में पुराने मैसेज को खोजने के लिए चैट बॉक्स में जाकर सर्च के विकल्प पर आपको जाना होगा। सर्च के विकल्प पर जाने के बाद सर्च बॉक्स में आपको सर्च करने वाले मैसेज से जुड़ी जानकारी डालना होगी। जैसे ही आप जानकारी डालेंगे, सम्बन्धित मैसेज सर्च हो जाएगा।