सफ़र के दौरान रास्ता ‘भटकने’ पर अब गूगल मैप्स आपको करेगा अलर्ट!
Wednesday - June 26, 2019 3:40 pm ,
Category : WTN HINDI
ऑफ़ रूट होते ही सचेत करेगा गूगल मैप्स का नया फ़ीचर!
महिला यात्रियों के लिए ‘मददगार’ साबित होगा गूगल मैप्स का नया फ़ीचर 'Stay Safer'
JUNE 26 (WTN) – कई बार आप अनजान शहर में टैक्सी या ऑटो में सफ़र कर रहे होते हैं, या फ़िर नौकरी या किसी अन्य कारण से रात में महिलाओं को सफ़र करना पड़ता है। इस परिस्थितियों में काफ़ी सावधान रहने की ज़रूरत पड़ती है कि कहीं ऑटो या टैक्सी वाला ग़लत रास्ते पर तो नहीं ले जा रहा है। लेकिन यात्रियो की इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए गूगल मैप्स भारत में एक नया फ़ीचर लेकर आया है जो कि सफ़र के दौरान यात्री के ऑफ़ रूट होने पर अलर्ट करेगा।
गूगल मैप्स का दावा है कि उसका यह नया फ़ीचर यात्रा के दौरान यूज़र की मदद और सुरक्षा करेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल मैप्स ने 'Stay Safer' नाम का एक नया फ़ीचर लॉन्च किया है। गूगल मैप्स के मुताबिक़, यह फ़ीचर ऑटो, टैक्सी या अन्य किसी गाड़ी में यात्रा करने के दौरान यूज़र के ग़लत रास्ते पर जाने पर यानी कि ‘ऑफ़ रूट’ होने पर यह यूज़र को अलर्ट करेगा।
यात्रा के दौरान ग़लत रास्ते पर जाने यानी कि ऑफ़ रूट होने की स्थिति में गूगल मैप्स का यह फ़ीचर ना केवल यूज़र को अलर्ट करेगा बल्कि इस फ़ीचर की मदद से यूज़र अपने परिजनों और दोस्तों को अपना लाइव स्टेटस भी भेज सकेंगे। गूगल मैप्स के नये फ़ीचर 'Stay Safer' का उपयोग आप अपने लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन वाले किसी भी स्मार्टफ़ोन में कर सकते हैं।
अपने नये फ़ीचर के बारे में गूगल मैप्स का कहना है कि पूरे भारत में उन्होंने रिसर्च किया है, जिसके बाद उन्हें पता चला कि भारत में काफ़ी लोग सुरक्षा कारणों से यात्रा करने से डरते हैं। भारतीयों की इसी समस्या के समाधान के लिए गूगल मैप्स ने इस फ़ीचर को लॉन्च किया है ताक़ि यात्रियों को इस फ़ीचर की मदद से यात्रा करने में कोई परेशान ना हो।
गूगल मैप्स के इन नये फ़ीचर का उपयोग काफ़ी आसान है। इस फ़ीचर का उपयोग करने के लिए यूज़र को अपने गंतव्य स्थान को सर्च करने के बाद उसकी दिशा को सेट करना होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ‘Stay Safer’ और ‘Get off-route alerts’ को इनेबल करना होगा। यात्रा के दौरान जब यूज़र इस फ़ीचर का उपयोग करेगा और अगर गाड़ी का ड्राइवर बताए गए रूट से जैसे ही आधे किलोमीटर इधर-उधर होगा, तो फोन तुरन्त ही वाइब्रेट करना शुरू कर देगा और यूज़र को एक नोटीफिकेशन आएगा। इस नोटीफिकेशन से यूज़र जान पाएगा कि वह अपने निर्धारित रूट से कितनी दूर है। किसी भी तरह की परेशानी होने या फ़िर मुसीबत की आशंका होने पर यूज़र अपनी लाइव ट्रिप को अपने परिजनों और परिचितों को भेज सकता है।
कहा जा सकता है कि गूगल मैप्स का यह नया फ़ीचर महिला यात्रियों के लिए काफ़ी फायदेमंद साबित हो सकता है। आंकड़ों के मुताबिक़ देश में दुष्कर्म और छेड़छाड़ की कई घटनाएं ऑटो और टैक्सी में सफ़र के दौरान ही हुई हैं। अनजान शहर या फ़िर रात में सफ़र के दौरान महिलाओं की सुरक्षा की काफ़ी चिंता उनके परिजनों को होती है। ऐसे में गूगल मैप्स का यहा नया फ़ीचर महिलाओं को सफ़र के दौरान सही रास्ते की जानकारी तो देगा ही। इस फ़ीचर के उपयोग से महिला यात्रियों के परिजन भी निश्चिंत रहेंगे कि सफ़र के दौरान ग़लत रास्ते पर जाते ही उनके पास इसकी सूचना यूज़र द्वारा तुरन्त मिल जाएगी, और किसी भी तरह की मुसीबत होने पर वे उसकी तुरन्त ही मदद कर सकेंगे।