क्या आपका पासवर्ड सुरक्षित है?
Thursday - June 27, 2019 1:41 pm ,
Category : WTN HINDI
सावधान रहें, हैक हो सकता है आपका पासवर्ड
आसानी से पता करें आपका पासवर्ड सुरक्षित है या नहीं?
JUNE 27 (WTN) – इंटरनेट की दुनिया में आजकल कोई भी सोशल मीडिया से दूर नहीं है। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम और तमाम तरह के कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आजकल करोड़ों लोगों की मौजूदगी होती है। लेकिन काफ़ी समय से सोशल मीडिया अकाउंट के हैक होने की कई ख़बरें आती रहती हैं, जिसके कारण यूज़र्स को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं कई बार फेसबुक डेटा लीक की कई रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं, जिसमें यूज़र्स का यूज़र नेम और पासवर्ड भी लीक हो गए हैं। कई बार ऐसी ख़बरें भी सामने आई हैं कि सोशल मीडिया पर यूज़र्स का पर्सनल डेटा भी बेचा गया है।
जैसा कि आप जानते हैं कि इंटरनेट के दौर में आपके ज़्यादातर ज़रूरी काम ऑनलाइन ही हो रहे हैं, ऐसे में आपको अपना पासवर्ड सुरक्षित रखना बहुत ज़रूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंटरनेट पर यूजर नेम और पासवर्ड चोरी होने के बाद कोई भी आसानी से आपका डेटा लीक कर सकता है, और आपके सोशल मीडिया अकाउंट की सारी डीटेल्स चोरी हो सकती है। सोशल मीडिया अकाउंट ही नहीं, आपके बैंक से सम्बन्धित पासवर्ड भी चोरी हो सकते हैं। यानी कि साफ़ है कि आपका पासवर्ड सुरक्षित नहीं है, और यदि आपका पासवर्ड चोरी हुआ तो आपको सामाजिक और आर्थिक क्षति हो सकती है।
लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा तरीक़ा, जिसकी मदद से आप ये पता कर सकेंगे कि आपका पासवर्ड हैक हुआ है कि नहीं। आप चाहें तो इस फ़ीचर को अपने गूगल क्रोम में एक्सटेंशन के तौर पर भी जोड़ सकते हैं। पासवर्ड हैक हुआ है कि नहीं, यह पता करने के लिए आपके पास गूगल क्रोम ब्राउजर का सबसे लेटेस्ट वर्जन होना ज़रूरी है।
सबसे पहले अपने कम्प्यूटर या लेपटॉप पर गूगल क्रोम को ओपन करें। गूगल क्रोम को ओपन करने के बाद गूगल क्रोम स्टोर को ओपन करें, और Password Checkup के लिए सर्च करें। Password Checkup सर्च करने के बाद इसे इंस्टॉल करने के लिए एड टू क्रोम पर आपको क्लिक करना होगा, यह विकल्प आपको नीले रंग में दाहिनी तरफ़ दिखाई देगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल क्रोम का Password Checkup टूल ऑटोमेटिक अपना काम करता है। जब भी यूज़र अपना अकाउंट खोलने के लिए पासवर्ड डालता है तो उस समय गूगल क्रोम का चेकअप टूल उसे ऑटोमेटिक मॉनिटर और चेक करता है। जैसे ही कभी भी यूज़र का पासवर्ड लीक होता है तो एक्सटेंशन पर यूज़र को वॉर्निंग आ जाती है। गूगल क्रोम में आपको लाल रंग का एक वॉर्निंग पॉपअप दिखाई देगा, इसी में यूज़र से उसका पासवर्ड चेक करने करने के लिए कहा जाता है। जब तक यह टूल यूज़र का पासवर्ड चेक नहीं कर लेता है, तब तक लाल रंग का पॉपअप आइकन ग्रीन नहीं होगा।