थर्ड पार्टी ऐप की मदद से व्हाट्सएप में कर सकते हैं शेड्यूल मैसेज!
Thursday - June 27, 2019 3:12 pm ,
Category : WTN HINDI
शेड्यूल मैसेज ऐप करेगा आपकी मैसेज भेजने में मदद
शेड्यूल मैसेज भेजने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें थर्ड पार्टी ऐप
JUNE 27 (WTN) - यदि आपके पास स्मार्टफ़ोन है तो आप उसमें व्हाट्सएप का इस्तेमाल ज़रूर करते ही होंगे। जैसा कि आप जानते हैं कि व्हाट्सएप ने आजकल सम्वाद को काफ़ी आसान कर दिया है। यदि आपको किसी को टैक्स्ट मैसेज, फ़ोटो या वीडियो भेजना है और इसके ज़रिये किसी को बधाई देना हो तो व्हाट्सएप से इसे आप आसानी से कर सकते हैं। लेकिन कई ऐसे मौक़े होते हैं जब हम किसी ख़ास वक़्त पर किसी कोई मैसेज भेजना चाहते है, जैसे जन्मदिन, नये साल या शादी की सालगिरह पर, लेकिन होता यह है कि हम ज़रूरी तारीख़ों को भूल जाते हैं और किसी को मैसैज नहीं कर पाते हैं। इस तरह की ग़लती से आपका अपना कोई नाराज़ हो जाता है, जिसे मनाने में काफ़ी कोशिशें करना पड़ती हैं।
कितना अच्छा हो व्हाट्सएप पर यदि शेड्यूल मैसेज की सुविधा हो। सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शेड्यूल मैसेज क्या होते हैं। दरअसल, जब आप किसी को कोई मैसेज काफ़ी पहले तारीख़ और समय सेट कर भेज देते हैं और वो मैसेज सामने वाले व्यक्ति को उसी तारीख़ और समय पर मिलता है तो इसे ही शेड्यूल मैसेज कहते हैं।
वैसे अभी तक व्हाट्सएप पर ऐसा कोई फ़ीचर नहीं है जिसकी सहायता से आप किसी भी मैसेज को शेड्यूल कर सकें। लेकिन कई ऐसे ऐप हैं, जिनकी सहायता से आप व्हाट्सएप पर किसी भी मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं। व्हाट्सएप पर शेड्यूल मैसेज भेजने के लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करना होता है। ऐसे कई ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप व्हाट्सएप पर मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं।
गूगल प्ले स्टोर पर आपको ऐसे कई ऐप मिल जाएंगे, जिनकी मदद से आप ना केवल टैक्स्ट मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं बल्कि इन ऐप की सहायता से आप फ़ोटो और वीडियो भी भेज सकते हैं। वैसे तो ये ऐप गूगल प्ले स्टोर में फ्री में उपलब्ध हैं, लेकिन ऐप का एडवांस वर्जन आपको खरीदना होगा।
मैसेज शेड्यूल फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप कोई भी व्हाट्सएप शेड्यूल ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें, या फ़िर आप इसकी APK फ़ाइल वेबसाइट से डाउनलोड कर इसे इंस्टॉल भी कर सकते हैं। फ़ाइल के इंस्टॉल होने के बाद जैसे ही आप ऐप को ओपन करेंगे, दाएं कोने पर आपको '+' आइकॉन दिखाई देगा जिसे आपको क्लिक करना है।
अब आप उस व्हाट्सएप कॉन्टैक्ट या व्हाट्सएप ग्रुप को सलेक्ट करें, जिसके लिए आपको शेड्यूल मैसेज करना है। मैसेज भेजने के पहले तारीख़ और समय को सेट करें और इसके बाद फ्रीक्वेंसी चुने और मैसेज टाइप करें। यह पूरी प्रकिया करने के बाद मैसेज शेड्यूल करने के लिए दाएं कोने पर दिख रहे क्रिएट बटन पर क्लिक करें।
जैसे ही आप क्रिएट बटन पर क्लिक करेंगे मैसेज शेड्यूल हो जाएगा और जो तारीख़ और समय आपने मैसेज भेजने के लिए सेट की है, उसी तारीख़ और समय पर मैसेज डिलेवर हो जाएगा। इस ऐप का यूज करने से आप खाली समय में प्री प्लान करके किसी भी मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं, जिससे कि यदि आप निर्धारित दिन और समय पर किसी को किसी कारण से मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं तो शेड्यूल मैसेज के कारण आपका काम आसान हो जाएगा और मैसेज निर्धारित डेट और टाइम पर डिलेवर हो जाएगा।