जानिए अपने यूज़र्स के लिए कौन सा नया फ़ीचर लेकर आया है यूट्यूब?
Saturday - June 29, 2019 10:26 am ,
Category : WTN HINDI
यूट्यूब म्यूज़िक का ‘अनुभव’ होगा और भी बेहतरीन
अब यूट्यूब म्यूज़िक पर सुनिये 500 गाने ऑफ़लाइन वो भी नॉनस्टाप
JUNE 29 (WTN) – यूट्यूब पर वीडियो देखने का शौक हर किसी को होता है, ख़ासतौर से पुरानी यादों को ताज़ा करने के लिए पुराने गानों को यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा देखा और सुना जाता है। वहीं आजकल की युवा पीढ़ी नये-नये गानों के वीडियो देखने में ज़्यादा रूचि लेती है। गानों के अलावा आजकल कई तरह के ज्ञानवर्धक, मनोरजंक और कॉमेडी के वीडियो भी यूट्यूब पर देखने का लोगों को काफ़ी क्रेज़ है।

समय-समय पर यूट्यूब अपने यूज़र्स के लिए नये-नये फ़ीचर्स लॉन्च करता रहता है, जिससे यूट्यूब पर बिताया गया उनका अनुभव बेहतरीन हो। इसी कड़ी में यूट्यूब म्यूजिक पर नया स्मार्ट डाउनलोड फ़ीचर आया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूट्यूब का यह नया फ़ीचर ऑटोमैटिक 500 म्यूज़िक ट्रैक को रिकॉर्ड करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह नया फ़ीचर मौजूदा ऑफ़लाइन मिक्सटेप फ़ीचर को रिप्लेस करेगा।

यूट्यूब के इस नये फ़ीचर की मदद से यूज़र्स अब पहले से बेहतरीन तरीक़े से ऑफ़लाइन म्यूज़िक का मजा ले सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहां पिछले फ़ीचर में यूज़र्स 100 म्यूज़िक ट्रैक ऑफ़लाइन सुन सकते थे, वहीं अब इन नये फ़ीचर में यूज़र्स 500 म्यूज़िक ट्रैक ऑफ़लाइन सुन सकते हैं।

वैसे फ़िलहाल यूट्यूब ने इस फ़ीचर को एंड्रॉयड के लिए लॉन्च किया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही इसे आईओएस यूज़र्स के लिए भी लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि यूट्यूब म्यूज़िक ऐप एंड्रॉयड डिवाइस पर एक पॉप अप विंडो के रूप में दिख रहा है। इस विंडो में यूज़र को स्मार्ट डाउनलोड फ़ीचर का एक नोटिफिकेशन नज़र आएगा। लेकिन यदि आपको यह फ़ीचर नज़र नहीं आ रहा है, तो आप इसे लाइब्रेरी सेक्शन में जाकर भी सर्च कर सकते हैं।

स्मार्ट डाउनलोड फ़ीचर के बारे में यूट्यूब का कहना है कि यह नया फ़ीचर यूज़र्स के पसंदीदा गानों को ऑटोमेटिक डाउनलोड कर देगा, जिससे यूज़र्स उन गानों को कहीं भी कभी भी सुन सकेंगे। यानि कि जहां पहले यूज़र्स ऑफ़लाइन मिक्सटेक फ़ीचर में सिर्फ़ 100 गानों को ही डाउनलोड कर पाते थे, इस फ़ीचर की मदद से यूज़र्स अब 500 गानों को डाउनलोड कर सुन सकते हैं।

इस फ़ीचर की यह ख़ासियत है कि अपने पसंदीदा गानों को ऑफ़लाइन सुनने के लिए आपको इन गानों को सिर्फ़ लाइक करना होगा। जैसे ही आप अपने पसंदीदा गानों को लाइक करेंगे, यूट्यूब म्यूज़िक उन्हें ऑटोमेटिक डाउनलोड कर देगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूट्यूब का यह नया फ़ीचर सिर्फ़ यूट्यूब म्यूजिक प्रीमियम और यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के लिए ही काम करता है। पर यदि आपने आपने मिक्सटेप के जरिए किसी कलेक्शन को स्टोर कर रखा है तो उन्हें भी आप इस फ़ीचर की मदद से एक्सेस कर सकते हैं।