...तो ‘इस’ तरह से ढूंढ सकते हैं आप अपना ‘खोया’ स्मार्टफोन!
Monday - July 1, 2019 12:52 pm ,
Category : WTN HINDI
गुम स्मार्टफोन के बारे में ‘पता’ करना है ‘आसान’!
खोये स्मार्टफोन को इस तरह से करें ‘कंट्रोल’, कर सकते हैं पूरा इंटरनल डेटा डिलीट!
JULY 01 (WTN) – मान लीजिए यदि आपका स्मार्टफोन कहीं पर खो जाए है तो फ़िर आप क्या करेंगे? स्वाभाविक है कि पहले तो आप परेशान होकर उसे ढूंढने की कोशिश करेंगे, लेकिन फोन नहीं मिलने पर आप इसकी कम्पलेंट पुलिस थाने में करेंगे कि आपका स्मार्टफोन खो गया है। जैसा कि आप जानते हैं कि स्मार्टफोन खो जाने पर सबसे बड़ी चिंता यह रहती है कि कोई आपके फोन का दुरुपयोग ना कर ले, और उसमें मौजूद आपकी निजी जानकारियों का मिसयूज ना कर ले।
लेकिन यदि हम आपसे कहें कि आप अपने खोये हुए स्मार्टफोन को आसानी से खोज सकते हैं, तो यह पढ़कर आप यह जानने के लिए उत्सुक हो गये होंगे कि आख़िर यह कैसे सम्भव है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपका एंड्रॉयड फोन गूगल अकाउंट से लिंक होता है। इसलिए आप गूगल अकाउंट के जरिये अपने फोन को कंट्रोल कर सकते हैं, इतना ही नहीं आप अपने फोन को कमांड भी दे सकते हैं।
चलिए आइये आपको वो तरीक़ा बताते हैं, जिससे आप अपने खोये हुए स्मार्टफोन को खोज सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले कम्प्यूटर पर या फ़िर किसी अन्य स्मार्टफोन पर ‘Find my phone’ टाइप करें। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खोये हुए स्मार्टफोन को पाने के लिए ‘Find my phone’ का तरीक़ा कभी काम करता है, जब आपका खोया स्मार्टफोन ना ही स्विच ऑफ हो और ना ही उसका नेट ऑफ़ हो।
‘Find my phone’ सर्च करने के बाद आपसे गूगल अकाउंट पर लॉग इन करने के लिए कहा जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब आप गूगल अकाउंट पर लॉग इन करें तो इस स्मार्टफोन या फिर कम्प्यूटर में भी उसी गूगल एकाउंट से लॉग इन होना चाहिए, जो गूगल अकाउंट लॉग इन आपका आपके खोये हुए स्मार्टफोन में है।
Find my phone सर्च करने और गूगल अकाउंट में लॉग-इन करने के बाद आपको स्मार्टफोन में लास्ट सीन लोकेशन दिखाई देगी। लोकेशन मिलने के बाद आप अपने खोये हुए स्मार्टफोन में रिंग टोन को ऑन कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको फोन पर 'Play Sound' ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप 'Play Sound' ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, आपका खोया हुआ स्मार्टफोन फुल वॉल्यूम के साथ पांच मिनिट तक बजता रहेगा, फ़िर वो चाहे आपने उसके गुम होने के पहले साइलेंट मोड पर रखा था, या फ़िर वाइब्रेशन मोड पर। गुम होने जाने के बाद यदि आपका स्मार्टफोन आपके आसपास ही है तो फ़ोन की रिंगटोन सुनकर आप उसे आसानी से ढूंढ सकते हैं।
पर यदि आपका स्मार्टफोन आपके आसपास नहीं है, और आप उसकी रिंग टोन नहीं बजाना चाहते हैं, तो आप अपने स्मार्टफोन को Find my phone फ़ीचर से लॉक भी कर सकते हैं। गुम हुए स्मार्टफोन को लॉक करने के लिए आपको गूगल अकाउंट पर लॉग इन करने के बाद 'Enable lock & erase' पर क्लिक करना होगा। ऐसा करके आप अपने स्मार्टफोन को पिन, पैटर्न या पासवर्ड से लॉक कर सकेंगे। वहीं यदि आपको स्मार्टफोन में कोई लॉक नहीं है तो आप इसे सेट भी कर सकते हैं।
इतना ही नहीं आपका गुम स्मार्टफोन किसी को मिलने के बाद वो उसे आपको लौटा सके, इसके लिए आप फोन की लॉक स्क्रीन पर कोई मैसेज या फ़िर नम्बर भी सेट कर सकते हैं, ताकि जिस किसी को भी फोन मिले वो लॉक स्क्रीन पर लिखे मैसेज या नम्बर पर कॉन्टैक्ट कर सके।
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान यदि आप 'Erase' का विकल्प चुनते हैं तो आपके स्मार्टफोन का सारा इंटरनल डेटा डिलीट हो जाएगा। हालांकि, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'Erase' का विकल्प चुनने से SD कार्ड का डेटा डिलीट नहीं होगा। लेकिन 'Erase' का विकल्प चुनने के बाद Find my phone आपके खोये हुए स्मार्टफोन पर काम नहीं करेगा।
वैसे हमारी आपको सलाह है कि यदि काफ़ी कोशिशों के बाद भी यदि आपको आपका स्मार्टफोन नहीं मिल रहा है, तो आख़िरी ऑप्शन के रूप में आप 'Erase' विकल्प का प्रयोग करें। हम आपको इसकी सलाह इसलिए दे रहे हैं, क्योंकि 'Erase' का विकल्प चुनने के बाद आपके स्मार्टफोन का सारा इंटरनल डेटा डिलीट हो जाएगा, जिसके कारण बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तो अब आप वो तरीक़ा जान गये होंगे, जिसकी सहायता से आप अपने गुम हुए स्मार्टफोन को पा सकते हैं, या फ़िर उसे लॉक कर सकते हैं, और उसके इंटरनल डेटा को डिलीट भी कर सकते हैं।