जानिए टेलीग्राम ऐप के कुछ फ़ीचर्स के बार में!
Wednesday - July 3, 2019 10:26 am ,
Category : WTN HINDI
भारत में बढ़ रही है टेलीग्राम ऐप यूज़र्स की संख्या
धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहे टेलीग्राम ऐप में हैं कई शानदार फ़ीचर्स!
JULY 03 (WTN) – इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप भारत में काफ़ी लोकप्रिय है। जिस भी यूज़र के पास स्मार्टफोन है वो अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का प्रयोग तो ज़रूर ही करता है। लेकिन इन दिनों व्हाट्सएप के अलावा एक नया ऐप टेलीग्राम दिनों दिन लोकप्रिय होता जा रहा है। टेलीग्राम ऐप उपयोग करने वालों का कहना है कि टेलीग्राम ऐप में चैटिंग करना काफ़ी दिलचस्प है। वहीं टेलीग्राम का दावा है कि सिक्योरिटी के दृष्टिकोण से उनका ऐप काफ़ी सुरक्षित है।
भारत में धीरे-धीरे टेलीग्राम के यूज़र्स की संख्या बढ़ती जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मार्च के महीने में जब व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और फेसबुक मैसेंजर की सेवाएं जब क़रीब 24 घण्टे तक बाधित रही थीं तो उस दौरान क़रीब 30 लाख यूज़र्स ने टेलीग्राम ऐप को डाउनलोड किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेलीग्राम एक फ्री एनक्रिप्टेड मैसेजिंग सर्विस है, जो कि व्हाट्सएप की तरह ही काम करता है। लोगों में प्रचलित हो रहे इस ऐप में विज्ञापन नहीं आते हैं, और यह ऐप यूज़र्स के डोनेशन पर काम करता है। आइये आपको आज टेलीग्राम के कुछ फ़ीचर्स के बार में जानकारी देते हैं।
टेलीग्राम का एक नया फ़ीचर इन दिनों काफ़ी लोकप्रिय हो रहा है। इस फ़ीचर की जो विशेषता है वो व्हाट्सएप में नहीं है। दरअसल, जब यूज़र को व्हाट्सएप पर कोई नया नम्बर जोड़ना होता है तो वह ऐसा क्लोनिंग के जरिये कर सकता है। ऐसा करने से आप दो मोबाइल नम्बर का प्रयोग व्हाटसएप में कर सकते हैं। लेकिन टेलीग्राम अपने यूज़र्स को ऐसी सुविधा देता है, जिसमें यूज़र एक से ज़्यादा नम्बर को बिना क्लोनिंग के यूज कर सकता है।
जानकारी के लिए बता दें कि टेलीग्राम में यूज़र आसानी से अपने नम्बर को बदल सकता है। इस फ़ीचर के लिए यूज़र को सबसे पहले सेटिंग में जाना होगा। सेटिंग में जाने के बाद यूज़र को वहां पर चेंज नम्बर का विकल्प दिखाई देगा। इसके बाद यूज़र को सेटिंग पर क्लिक करना होगा, और स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों को पालन करना होगा।
टेलीग्राम के इस फ़ीचर की मदद से यूज़र सभी पुराने मैसेज नये नम्बर पर ट्रांसफर कर सकेगा, और टेलीग्राम अपने आप आपके पुराने नम्बर को नए नम्बर से जोड़ देगा। वहीं पेटीएम का नया मल्टी टेलीग्राम अकाउंट फ़ीचर यूज़र को दो अकाउंट एक साथ चलाने की सुविधा देता है। इस फ़ीचर की मदद से यूज़र प्रोफेशनल और पर्सनल अकाउंट को मैंनटेन कर सकता है।
टेलीग्राम का एक फ़ीचर सेल्फ डिस्ट्रक्टिंग मैसेजेज भी यूज़र्स द्वारा काफ़ी पसंद किया जा रहा है। टेलीग्राम के इस फ़ीचर की सहायता से यूज़र किसी भी मैसेज को एक निर्धारित समय के बाद ऑटोमैटिक डिलीट कर सकता है। किसी भी मैसेज को भेजने के बाद उस मैसेज को ऑटोमैटिक डिलीट करने के लिए इस फ़ीचर की मदद ली जा सकती है। मैसेज की सेटिंग करने के बाद भेजा हुआ मैसेज सेंटिग किये गये समय के अनुसार अपने आप डिलीट हो जाएगा।
टेलीग्राम अपने यूज़र्स को एक साथ कई प्रोफ़ाइल पिक्चर लगाने की सुविधा भी देता है। जो भी नया फ़ोटो आप लगाएंगे वो प्रोफ़ाइल में सबसे पहले दिखेगा, लेकिन उसका बाद वाले फ़ोटो देखने के लिए स्वैप करना होगा। वहीं टेलीग्राम में ऑटो नाइट मोड की सुविधा भी है। जब यूज़र इस फ़ीचर का इस्तेमाल करता है तो आसपास की रोशनी के मुताबिक़ टेलीग्राम का ऑटो नाइट मोड अपने आप काम करने लगता है।