यूज़र्स को जल्द मिलेंगे व्हाट्सएप में ‘नये’ फ़ीचर्स
Friday - July 5, 2019 10:37 am ,
Category : WTN HINDI
नये फ़ीचर्स से व्हाट्सएप पर यूज़र्स को मिलेगा नया अनुभव
व्हाट्सएप पर जल्द लॉन्च होंगे डार्कमोड, क्यूआप कोड और फिंगरप्रिंट ऑथेन्टीकेशन फ़ीचर
JULY 05 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्टफोन है तो आप उसमें व्हाट्सएप का प्रयोग तो ज़रूर करते ही होंगे। व्हाट्सएप इन दिनों दुनिया का सबसे ज़्यादा पापुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप बना हुआ है। भारत में ही व्हाट्सएप के 25 करोड़ से ज़्यादा यूजर्स है। व्हाट्सएप के पापुलर होने का सबसे बड़ा कारण है उसका एण्ड-टू-एण्ड एनक्रिप्शन का फ़ीचर। इस फ़ीचर के कारण व्हाट्सएप पर भेजे गये सन्देश को सिर्फ़ सन्देश भेजने वाला और सन्देश को पाने वाला ही पढ़ सकती है।
अपने यूज़र्स के लिए व्हाट्सएप समय-समय पर नये-नये फ़ीचर्स लाता रहता है, और पुराने फ़ीचर्स में अपडेट करता रहता है। यही वो कारण हैं जिनके कारण व्हाट्सएप पूरी दुनिया में लोकप्रिय बना हुआ है। आने वाले समय में व्हाट्सएप में कुछ और नये फ़ीचर्स आ रहे हैं, जो कि व्हाट्सएप के यूज़र्स के अनुभव को और भी मज़ेदार बना देंगे। आइये आपको इन फ़ीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
व्हाट्सएप यूज़र्स को काफ़ी समय से डार्क मोड फ़ीचर का इंतज़ार है। फेसबुक मैसेंजर, जीमेल और अन्य डिजीटल प्लेटफार्म्स पर डार्क मोड फ़ीचर का फ़ायदा यूज़र्स उठा रहे हैं। कहा जा रहा है कि व्हाट्सएप में भी जल्द ही डार्कमोड फ़ीचर लॉन्च होने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डार्कमोड फ़ीचर की ख़ासियत यह होती है कि इससे आंखों को आराम मिलता है, और स्मार्टफोन की बैटरी भी लम्बी चलती है।
व्हाट्सएप का दावा है कि जल्द ही व्हाट्सएप पहले की तुलना में और भी ज़्यादा सुरक्षित हो जाएगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि व्हाट्सएप पर अब फिंगरप्रिट ऑथेन्टीकेशन फ़ीचर भी आने वाला है। इस फ़ीचर के तहत जब आप व्हाट्सएप को ओपन करेंगे, तो ओपन करने से पहले यूज़र को अपनी फिंगरप्रिंट से ख़ुद को ऑथेन्टीकेट करना होगा।
व्हाट्सएप पर जल्द ही क्यूआर कोड फ़ीचर भी यूज़र्स को देखने मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्यूआर कोड स्कैनिंग से किसी भी कॉन्टैक्ट को स्मार्टफोन में जोड़ना पहले की तुलना में काफ़ी आसान हो जाएगा। व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड फ़ीचर लॉन्च होने के बाद हर यूज़र को एक यूनीक क्यूआर कोड दिया जाएगा, इस क्यूआर कोड को स्कैन करते ही कोई भी कॉन्टैक्ट अपने आप स्मार्टफोन की फोनबुक में सेव हो जाएगा।
जैसा कि आप जानते हैं कि फेसबुक, व्हाट्सएप की मालिकाना कम्पनी है। इसी कारण से जल्द ही अब यूज़र्स अपने व्हाट्सएप स्टेटस को फेसबुक पर शेयर कर सकेंगे। इसके बाद व्हाट्सएप के यूज़र्स को अपने स्टेटस को फेसबुक के अलावा इंस्टाग्राम, जीमेल और गूगल फोटोज़ पर भी शेयर करने का विकल्प मिलेगा। कम्पनी का इस बारे में कहना है कि स्टेटस को शेयर करने के लिए किसी भी तरह के लिंक की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। कहा जा सकता है कि व्हाट्सएप के इन नये फ़ीचर्स की मदद से यूज़र्स को काफ़ी फ़ायदा मिलेगा।